{"_id":"669c3725b305e8ee490225d4","slug":"electricity-bills-in-sevan-made-people-sweat-kaithal-news-c-18-1-knl1004-435069-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीवन में बिजली बिलों ने छुड़ाए लोगों के पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीवन में बिजली बिलों ने छुड़ाए लोगों के पसीने
Sun, 21 Jul 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। सीवन कस्बा में बिजली के बिल दो माह में एक बार आते हैं। ऐसे में इस बार आए बिलों ने पसीने छुड़ा दिए हैं। गर्मी का सीजन है और सभी के बिजली के बिल पंखे, कूलर व एसी चलने के कारण अधिक आए हैं। ऐसे में लोगों को बिल अदा करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, एक साथ अधिक राशि अदा करना कठिन होता है। लोगों की मांग कि है सीवन के बिजली बिल भी हर माह आएं, ताकि उन्हें अदा करने में आसानी हो।
नगर निवासी बलजीत, भीषू चौधरी, नरेश मित्तल, सुरेंद्र सरदाना, विक्की आहुजा, सुभाष गर्ग, राजेश रहेजा, सुरेश सरदाना, सतीश सरदाना, राजेंद्र सैनी, गुरमेल सैनी, बब्बू व अन्य कहना था कि गर्मी के मौसम में पंखे, कूलर व एसी अधिक चलते हैं, इससे बिल अधिक आते हैं। बिजली बिलों का सर्कल दो माह का है। इस कारण से बिलों की राशि अधिक होती है।
यदि सीवन में भी बिजली के बिल मासिक हो जाएं तो बिल अदा करने में आम आदमी को आसानी होगी। कई गांवों में बिजली के बिल प्रति माह आते हैं। एक तो पहले ही महंगाई ने आम आदमी को दबाया हुआ है और उस पर बिजली के बिल कमर तोड़ रहे हैं। इस बार बिल बहुत अधिक आए हैं। इन बिजली बिलों का सर्कल प्रति माह का किया जाएं, ताकि लोग आसानी से बिल अदा कर सकें।
विज्ञापन
सीवन के बिल मासिक करवाने का करेंगे प्रयास ः बिजली बोर्ड के एसडीओ आशीष गौतम ने कहा कि उन्हें सीवन के लोगों ने कहा है कि सीवन के बिजली के बिल मासिक करवाएं जाएं, ताकि भरने में आसानी हो। वह इस बारे में पूरा प्रयास करेंगे कि सीवन नगर के बिल मासिक किए जा सकें और जनता की समस्या का समाधान हो सके।
बिजली समस्या से निजात दिलाने को बदले छह ट्रांसफार्मर
सीवन। नगर के लोगों को बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर में छह ट्रांसफार्मर को बदल कर उनके स्थान पर बड़े ट्रांसफार्मर लगा दिए हैं। इन ट्रांसफार्मर के बदले जाने से नगर के बिजली की स्थिति में सुधार होगा और बार बार लगने वाले कटों में भी कमी आएगी। जानकारी देते हुए बिजली बोर्ड सीवन के एसडीओ आशीष गौतम ने बताया कि सीवन नगर में आरडीएसएस योजना के तहत छह ट्रांसफार्मर को चिन्हित किया था, जिन्हें 100 केवीए से बदल कर 200 केवीए का कर दिया गया है। इससे नगर में ओवर लोड की समस्या समाप्त होगी। यह ट्रांसफार्मर स्वर्ग द्वार मन्दिर के पास, नहर वाला ट्रांसफार्मर, डाॅ. बीआर आंबेडकर भवन के पास, वाटर वर्कर्स के पास वाला ट्रांसफार्मर और पटवार भवन के पास वाला ट्रांसफार्मर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वह तत्पर हैं और कोई भी व्यक्ति बिजली की समस्या के लिए कभी भी आ कर उनसे कार्यालय में मिल सकता है। सीवन नगर में बिजली की समस्या नहीं आने दी जाएगी। संवाद