फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Electric buses did not come to Kaithal depot, demand for 10 was sent

Kaithal News: कैथल डिपो में नहीं आई इलेिक्ट्रक बसें, 10 की भेजी थी मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Electric buses did not come to Kaithal depot, demand for 10 was sent
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में कई जिलों में इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया गया है। वहीं अभी तक कैथल डिपो में इलेक्ट्रिक बसें नहीं आई है। जिससे विभिन्न रूटों पर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार कैथल के रोडवेज प्रबंधन ने भी डिपो में भी इलेक्ट्रिक बसों को बेड़े में शामिल करने की डिमांड की थी। इस मांग के उपरांत हरियाणा रोडवेज डिपो में अभी तक 10 इलेक्ट्रिक बसें शामिल नहीं हो पाई है। वहीं, इससे पहले प्रदेश के अंबाला, पानीपत, यमुनानगर व करनाल डिपो में इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया गया था। वर्तमान में यह बसें सिटी बस सेवा के तहत विभिन्न रूटों पर यात्रियों को सुविधा भी दे रही है।
विज्ञापन

कैथल के रोडवेज बेड़े में यह बसें शामिल न होने की स्थिति में सिटी बस सेवा भी शुरू नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि कैथल में भी हजारों विद्यार्थी बस स्टैंड से लेकर अपने शिक्षण संस्थानों तक का सफर करते हैं। यदि कैथल में इलेक्ट्रिक बसें आती हैं तो सिटी बस सेवा के रूप में इसे संचालित किया जाएगा। गौरतलब है कैथल डिपो के महाप्रबंधक की ओर से मुख्यालय में 10 इलेक्ट्रिक बसों की मांग की गई थी। एक साल के बाद भी यह बसें डिपो में नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अधिकारियों का तर्क है कि सरकार की ओर से केवल बड़े शहरों में ही इन बसों का संचालन किया जाना है। ऐसे में कैथल डिपो में इन इलेक्ट्रिक बसों के पहुंचने की संभावना बेहद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed