फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Election process started in Kalayat, Siwan and Pundri

Kaithal News: कलायत, सीवन व पूंडरी में चुनावी प्रक्रिया शुरू

Fri, 13 Dec 2024 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 13 Dec 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Election process started in Kalayat, Siwan and Pundri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नई सरकार के गठन के बाद कैथल में शुक्रवार को पांच महीने बाद जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक होगी। इस बार यह बैठक काफी खास होने वाली है, क्योंकि इसमें अधिकारियों में खौफ रखने वाले परिवहन मंत्री अनिल विज लोगों के कष्ट सुनेंगे। इसके बाद वह अधिकारियों को कष्टों का निवारण करने से संबंधित दिशा-निर्देश देंगे।

जिला प्रशासन की ओर से बैठक के लिए सभी तैयारी भी पूरी कर ली गई है। गौरतलब है कि इस बार यह बैठक लघु सचिवालय की बजाय आईटीआई में आयोजित होनी है। इसकी अध्यक्षता बैठक की अध्यक्षता परिवहन मंत्री अनिल विज करेंगे।
विज्ञापन


इस संबंध में नगराधीश गुरविंद्र सिंह ने बताया कि आईटीआई के सभागार में होने वाली जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल 13 शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। इनमें चार पुरानी और नौ नई शिकायतें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह बैठक शुक्रवार को दोपहर सवा 12 बजे आईटीआई के सभागार में होगी। इस बैठक में डीसी प्रीति सहित सभी विभागों के विभाग अध्यक्ष मौजूद रहेंगे, ताकि बैठक में रखे गए सभी समस्याओं एवं परिवादों का मौके पर समाधान हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर में शाम परिवहन मंत्री अनिल विज अचानक से बस स्टैंड पर पहुंच गए थे। सिरसा से चंडीगढ़ जाते समय निरीक्षण किया तो वहां हड़कंप मच गया था। शौचालयों में सफाई ना मिलने पर बस अड्डा इंचार्ज सुनील कुमार को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed