{"_id":"65f897a69a25c9ab7407be64","slug":"election-commission-will-take-care-of-elderly-and-disabled-voterselection-commission-will-take-care-of-elderly-and-disabled-voters-kaithal-news-c-18-1-knl1004-350785-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बुजुर्ग और दिव्यांग वोटरों का ख्याल रखेगा चुनाव आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बुजुर्ग और दिव्यांग वोटरों का ख्याल रखेगा चुनाव आयोग
Tue, 19 Mar 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद अब जिला प्रशासन ने भी चुनाव आयोग की हिदायतों का पालन करवाने के लिए अपने स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। जानकारी दी कि इस बार चुनाव आयोग ने बुजुर्ग और दिव्यांग वोटरों का खास ख्याल रखने की हिदायत दी है। इसके तहत ये डाक मतपत्रों के माध्यम से मतदान करने के पात्र होंगे।
लोकसभा चुनाव की तैयारियाें की जानकारी देने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी प्रशांत पंवार ने पत्रकार वार्ता की। डीसी से बताया कि इस लोकसभा चुनाव में पहली बार पहली बार 85 वर्ष से अधिक आयु व दिव्यांग मतदाता घर पर ही मतदान कर पाएंगे। कहा कि जिला प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से चुनाव संपन्न कराने और आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना के लिए वचनबद्ध है।
डीसी ने कहा कि चुनाव की घोषणा की तिथि से ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है और इसकी अधिसूचना 29 अप्रैल 2024 हो जाएगी। चुनावी प्रक्रिया के तहत छह मई तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल सात मई को की जाएगी तथा उम्मीदवारों के लिए नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि नौ मई रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 25 मई को मतदान होगा व चार जून को मतगणना होगी। आगामी छह जून चुनावी प्रक्रिया पूरा होने की तिथि है। कहा कि कैथल जिला में चार विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें कैथल, पूंडरी, कलायत और गुहला शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि चुनावी खर्च पर भी कड़ी नजर रहेगी, इतना ही नहीं बैंकों से होने वाले लेन-देन पर भी निगरानी रखी जाएगी। जिला मुख्यालय पर एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। इस कंट्रोल रूम में टोल फ्री नंबर 1950 एक्टिव रहेगा। साथ ही सी-विजिल एप पर आने वाली शिकायतों का भी तय समय सीमा के भीतर निपटारा किया जाएगा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक उपासना ने कहा कि चुनाव में पुलिस बल के साथ-साथ सीआरपीएफ की टुकड़ी की तैनाती की जाएगी। पंजाब व अन्य जिलों के साथ लगने वाली सीमाओं पर नाके लगाए जाएंगे। इस मौके पर एडीसी सी जया श्रद्धा, एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, कृष्ण कुमार, सत्यवान सिंह मान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी गुरविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
सभी दल आयोग की हिदायतों का करें पालन ः डीसी
कैथल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार लघु सचिवालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। सभी राजनीतिक दल चुनाव आयोग की हिदायतों का दृढ़ता से पालन करें। कोई भी उम्मीदवार या पार्टी चुनाव प्रचार के लिए धार्मिक स्थलों जैसे मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा या अन्य पूजा स्थलों का इस्तेमाल नहीं कर सकता। प्रशासनिक अनुमति पर केवल जिला में निर्धारित स्थानों पर ही प्रचार सामग्री का प्रयोग किया जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि प्रशासनिक अनुमति लेकर प्रचार-प्रसार के लिए वाहन का प्रयोग करें। इसके साथ-साथ प्रचार के दौरान अपने भाषण में जाति-धर्म विशेष और असभ्य भाषा का प्रयोग न करें। मर्यादित ढंग से अपना चुनावी प्रचार करें। किसी भी चुनावी रैली या जनसभा के लिए प्रशासनिक अनुमति जरूर लें। आमजन से अनुरोध किया है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार से भ्रामक, आपत्तिजनक या विवादित पोस्ट न डालें। ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
बसों से हटवाईं प्रचार-प्रसार सामग्री ः चहल
कैथल। रोडवेज विभाग ने भी बसों से प्रचार प्रसार सामग्री हटवाई। हालांकि कुछ बसों में प्रचार सामग्री दिखाई दी। उधर, रोडवेज के महाप्रबंधक कमलजीत चहल ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए सभी बसों से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार प्रसार सामग्री 17 मार्च को हटवा दी गई है। जो बसें 16 मार्च को सुबह ही अन्य राज्यों में गई थी और उनका रात्रि ठहराव उन्हीं संबंधित डिपो में था। ऐसी केवल दो ही बसें थी, जैसे ही ये बसे कैथल बस स्टैंड पहुंची तो इन बसों से भी प्रचार-प्रसार सामग्री हटवा दी गई है। ज्यादातर बसों से प्रचार सामग्री हटवाई जा चुकी है। संवाद