फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Elderly dies in Patiala hospital, 93 new cases of corona

बुजुर्ग की पटियाला के अस्पताल में मौत, कोरोना के 93 नए मामले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Elderly dies in Patiala hospital, 93 new cases of corona
Elderly dies in Patiala hospital, 93 new cases of corona - फोटो : Kaithal
कैथल। कोरोना संक्रमण कम होने के बजाय बढ़ रहा है। शनिवार को जिले में कोरोना के 93 नए मामले सामने आए। वहीं पटियाला स्थित एक अस्पताल में दाखिल एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक गुहला का रहने वाला था। जिले में अब तक कुल 350 कोविड संक्रमित आए लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पूरे जिले में इस समय सक्रिय केसों की संख्या 424 पहुंच गई है।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि शनिवार को कोरोना संक्रमण के 93 नए केस सामने आए हैं, जबकि 17 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी है। अब जिले में कोरोना संक्रमण के 424 सक्रिय केस हैं, जिनमें से 399 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 11 मरीजों का इलाज नागरिक अस्पताल कैथल, एक मरीज जीएमसी चंडीगढ़ में, 3 मरीज का इलाज शाह अस्पताल, पीजीआई चंडीगढ़ में 7 मरीजों, सिग्नस अस्पताल में 1, करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में 2 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कैथल जिले में 11 हजार 754 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 980 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 94 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.6 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.0 प्रतिशत है। जिले में लगातार टीकाकरण जारी है। शनिवार को 2573 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। अब तक 14 लाख 80 हजार 420 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 8 लाख 66 हजार 317 व्यक्तियों को पहला टीका, 6 लाख 12 हजार 544 व्यक्तियों को दूसरा व 1559 को बूस्टर टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed