फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Effect of cold is increasing, minimum temperature at seven degrees

Kaithal News: बढ़ रहा ठंड का असर, न्यूनतम तापमान सात डिग्री पर

Fri, 03 Jan 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 03 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Effect of cold is increasing, minimum temperature at seven degrees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिख रहा है। ऐसे में अब शीतलहर चलने के कारण जिले में कंपकंपाने वाली ठंड शुरू हो चुकी है और ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। अब जिले में न्यूनतम तापमान भी सात डिग्री पर आ चुका है। पिछले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान भी लगातार गिरावट आई है।

मौसम का असर है कि शीत हवाओं का असर काफी अधिक हो गया है। इससे लोगों की कंपकंपी छूटने लगी है। वीरवार को मौसम में काफी ठंडक थी और ठिठुरन भी ज्यादा रही। बाहरी इलाकों में कोहरा छाया हुआ था और सड़कों पर लोग अलाव तापकर राहत लेते दिखाई दिए। पारा लुढ़कने से गलन काफी हद तक बढ़ गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत अब शुक्रवार और शनिवार को बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया था, जो वीरवार को दो डिग्री और गिरकर 17 डिग्री हो गया। 24 घंटों के अंदर आठ डिग्री पारा गिरने से जिले में ठंड बढ़ गई है। वीरवार को अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। ठंडी हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। आगामी दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार, अलाव सहारा बन रहे हैं। हाईवे पर वाहन धीमी रफ्तार से गुजरते रहे। दूसरी ओर बढ़ती ठंड से गेहूं उत्पादक खुश नजर आ रहे हैं। बढ़ती ठंड गेहूं का उत्पादन बढ़ाने के लिए वरदान का काम करेगी। किसानों का कहना है कि ठंड से गेहूं का पौधा ऊपर जाने की बजाय फुटाव अधिक करेगा, जिससे अच्छी पैदावार होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र भारद्वाज ने बताया कि आगामी दो दिन तक बारिश होने का अनुमान है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगातार घटने की संभावना है। बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की जरूरत भी है। वीरवार को अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed