फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Educate students about the ill effects of drug abuse

Kaithal News: विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्प्रभाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Educate students about the ill effects of drug abuse
गुहला-चीका। नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अरनौली में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नीति रानी ने विद्यार्थियों और लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में अध्यापकों व विद्यार्थियों ने नशे से मुक्ति की शपथ ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को हमेशा नशे से दूर रहना चाहिए। नशा एक ऐसी बुराई है जो हमारे जीवन को नष्ट कर देती है। युवाओं को सामाजिक एवं राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में शामिल कर नशे से दूर रखा जा सकता है। इस दौरान प्रधानाचार्य ने विद्यालय से विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर नशा मुक्ति रैली के लिए रवाना किया। इस रैली का उद्देश्य ग्राम वासियों व आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम के खंड प्रभारी बूटा सिंह ने बच्चों को नशा मुक्ति को लेकर संकल्प दिलाया। छात्रों को शपथ दिलाते हुए शिक्षक व खंड प्रभारी ने बच्चों को नशे से होने वाले दुष्परिणाम एवं बीमारियों के बारे में बताते हुए कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन से पीड़ित व्यक्ति को पारिवारिक एवं सामाजिक अलगाव और लोगों की उपेक्षा का सामना करना पड़ता है। वरिष्ठ पंजाबी प्रवक्ता बलजिंद्र सिंह ने कहा कि जब भी कभी आपके सामने ऐसी परिस्थिति आए कि आपको कोई नशे की पेशकश करे तो आप ने उसे न कहना सीखना है क्योंकि यदि आप उस समय उसकी बात मान लेते है तो भविष्य में आपको पछताना पड़ेगा। पुलिस प्रशासन से सुनील संधू ने कहा कि उनके आस-पड़ोस में अगर कोई व्यक्ति नशे का आदि है, और वह नशे से निजात पाना चाहता है तो वह जिला नागरिक अस्पताल में बिना कोई शुल्क दिए नशे की लत से छुटकारा पा सकता है। इस मौके पर अर्जुन सिंह, रिंपी अनेजा, इंद्रा देवी, जोगिंद्र सिंह, सुनील कुमार, अनूप सिंह, गीता रानी, अर्चना, बिंटू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed