फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   edicated Covid Health Center can be built in the medical college built on the HCTM campus

एचसीटीएम परिसर में बने मेडिकल कॉलेज में बनाया जा सकता है डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
edicated Covid Health Center can be built in the medical college built on the HCTM campus
अंबाला रोड पर स्थित एचसीटीएम परिसर के मेडिकल कॉलेज में डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर बनाया जा सकता है। इसके लिए डीसी सुजान सिंह यादव ने जिले के आला अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक पूरे भवन में संभावनाएं तलाशी और कोरोना मरीजों को दाखिल करने के दृष्टिगत सुरक्षा सहित वेंटिलेशन व अन्य पहलुओं पर चर्चा की। उनके साथ एसडीएम संजय कुमार, डीडीपीओ जसविंद्र सिंह, सीएमओ डा. ओमप्रकाश, पीडब्ल्यूडी एवं पब्लिक हेल्थ, नगर परिषद, दमकल विभाग के अधिकारियों सहित डीआईपीआरओ कृष्ण कुमार, तहसीलदार सुदेश मेहरा, नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह, सीएमओ डॉ. ओमप्रकाश, प्रशिक्षु तहसीलदार अनिल बिढ़ान, राहुल कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन

डीसी ने सबसे पहले मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने दूसरी बिल्डिंग में स्थित हाल, सेमिनार रूम, खुले हाल का निरीक्षण किया। डीसी ने कक्षा कक्ष, लैब से लेकर पूरे भवन में सभी कक्षों का बारीकि से निरीक्षण करते हुए अधिक से अधिक बेड लगाए जाने की संभावनाओं पर विचार किया।
विज्ञापन

पूरा कॉलेज परिसर इस समय भी स्वास्थ्य उपकरणों, बेडों से लैस है। यहां हर प्रकार की चिकित्सीय सुविधा नजर आई। लेकिन धूल व बिना देखभाल के कारण पूरा भवन जर्जर होता जा रहा है। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरे परिसर की सफाई करवाकर बेड लगाए जाने की संभावनाएं तलाशी जाएं। शनिवार को फिर से इसका दौरा कर तय किया जाएगा कि यहां डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर बनाया जाए या नहीं। डीसी ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि एक ही छत के नीचे 400 से 500 बेड लगाए जा सकें। ताकि महामारी के समय में दबाव में काम कर रहे स्वास्थ्य विभाग की एक ही टीम से काम चलाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के साथ-साथ छोटू राम इंडोर स्टेडियम, राधा स्वामी सत्संग भवन का भी दौरा किया गया है, जहां पर संबंधित अधिकारियों को तय मापदंड के अनुसार तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed