फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Echo of Har-Har Mahadev in the city

Kaithal News: शहर में हर-हर महादेव की गूंज

Tue, 30 Jul 2024 04:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 30 Jul 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Echo of Har-Har Mahadev in the city
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। सावन के दूसरे सोमवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।

सुबह चार बजे ही श्रद्धालु मंदिरों में शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे। उन्होंने भगवान शिव को जल चढ़ाकर नगर व घर की सुख शांति की कामना की। श्रद्धालुओं ने सावन माह के तीसरे सोमवार को भगवान शिव के मंदिर में भोलेनाथ की महिमा का गुणगान किया। पंडित संजय शर्मा ने बताया कि श्रावण मास में शिव की पूजा का विशेष महत्व है। सावन माह में सोमवार के व्रत रखने का बहुत अधिक फल मिलता है। सावन में भगवान भोले नाथ सबकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। उन्होंने बताया कि जो भक्त सावन के सोमवार के व्रत रखते हैं भोले नाथ उनकी मनोकामना अवश्य पूरी करते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं को शिव की महिमा के बारे में जानकारी दी गई।


चंद्रमा के नियंत्रक भगवान शिव हैं : महंत लक्ष्मी

सीवन। सावन के सोमवार बहुत ही खास माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन जप, तप और ध्यान करना बहुत अच्छा होता है। सोमवार का दिन चंद्र ग्रह का होता है और चंद्रमा के नियंत्रक भगवान शिव हैं। इस दिन पूजा करने से न केवल चंद्रमा, बल्कि भगवान शिव की कृपा भी मिल जाती है। उपरोक्त विचार महंत लक्ष्मी नारायण पुरी ने सीवन में नित्यम के निवास पर आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस अवसर पर अशोक, राम रतन सैनी, चंद्रभान सैनी, सुमन, शालिनी, अदिति, गुलशन व अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed