{"_id":"6806ab72d499d862cc07dfb0","slug":"earth-day-will-be-celebrated-in-schools-today-kaithal-news-c-18-1-knl1004-629442-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विद्यालयों में आज मनाया जाएगा पृथ्वी दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विद्यालयों में आज मनाया जाएगा पृथ्वी दिवस
Tue, 22 Apr 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला ने इको क्लब फोर मिशन लाइफ पर कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ के खंड नोडल की बैठक ली गई। इसमें प्रत्येक खंड नोडल को निर्देश दिए गए कि वह अपने खंड के सभी विद्यालयों में 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाएं।
उन्होंने सभी को निर्देश देते हुए कहा कि पृथ्वी दिवस की फोटो और वीडियो को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से बनाए गए पोर्टल पर अपलोड करवाना सुनिश्चित करें। यह केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की पहल है। इसके तहत पृथ्वी दिवस मनाने के अवसर पर ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ से संबंधित टीचर व छात्र अपने स्कूल या आसपास की वनस्पति का अध्ययन करेंगे व इससे संबंधित क्यू आर कोड बनाना सीखेंगे। संवाद