{"_id":"629523abe0207f736b34351b","slug":"earlier-three-rounds-were-fired-on-kithana-sandil-road-kaithal-news-knl1099421101","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले किठाना-संडील रोड पर की थी तीन राउंड फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले किठाना-संडील रोड पर की थी तीन राउंड फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। पुलिस व हत्या का प्रयास के आरोपी के बीच मुठभेड़ रविवार शाम गांव किठाना-संडील रोड से ही शुरू हो गई थी। सबसे पहले आरोपी ने पुलिस पर तीन राउंड फायर किए। इसके बाद पुलिस कर्मचारी अलर्ट हो गए और बुलेट प्रूफ जैकेट पहन कर युवक का पीछा किया। इस दौरान वह पुलिस की आंखों से ओझल भी हो गया। इसी बीच कैथल व जींद जिले की पुलिस को पुलिस टीम पर फायरिंग का अलर्ट जारी हो गया। इससे दोनों जिलों की पुलिस अलर्ट हो गई।
दोनों जिलों की सीमा के आसपास स्थित पुलिस और थानों से टीमें संबंधित एरिया की ओर रवाना हो गई। कैथल से भी सीआईए व अन्य टीमें कलायत क्षेत्र में पहुंचीं। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को फिर से गांव बड़सीकरी व बालू के बीच घेर लिया। आरोपी की ओर से एक पुलिस कर्मचारी पर चलाई गई गोली कार के शीशे को चीरते हुए सीधा उसके पेट में लगी। बुलेट प्रूफ जैकेट के कारण वह बच गया।
पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद ने बताया कि सीआईए-1 इंचार्ज इंस्पेक्टर हितेंद्र सिंह की टीम ने सूचना के बाद शेखर रेडीमेड दुकान कलायत में फायरिंग करने के मुख्य आरोपी नवदीप ऊर्फ नवी का पीछा किया। उसके किठाना सढींल रोड पर उसके होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उस युवक को बाइक पर आते हुए रुकने का इशारा किया। युवक ने बाइक को वापस गांव सडींल की तरफ भगा लिया। पुलिस ने उसका पीछा किया तो लड़के ने पुलिस की न सुनते हुए अपनी चलती बाइक से तीन राउंड फायर पुलिस की गाड़ी पर किए। एक फायर गाड़ी के शीशे को क्रास करते हुए अंदर लगी और एक फायर वाइपर पर लगा।
विज्ञापन
इसी बीच कैथल व जींद पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। लगभग 40-45 मिनट बाद इंस्पेक्टर हितेंद्र अपनी पुलिस पार्टी के साथ आरोपी की तलाश में सौंगरी बालू बड़सीकरी के पास बने वाटर वर्क्स के पास पहुंचे। वहां फिर से वही लड़का आते हुए दिखा। उसने पुलिस को देखकर बाइक को नहर की पटरी पर दौड़ा लिया। जहां वह संतुलन खोकर गिर गया। इसके बाद उठते ही उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की आत्मसमर्पण की चेतावनी को नजर अंदाज कर दिया। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने भी उसके पैरों की ओर फायर किया। एचसी तरसेम व एचसी मनीष कुमार के किए गए फायर में से एक गोली आरोपी के पैर में जा लगी। इसके बाद उसे काबू किया जा सका।