फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dry day celebrated in the city to prevent dengue

Kaithal News: डेंगू से बचाव के लिए शहर में मनाया ड्राई डे

Mon, 23 Sep 2024 08:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 23 Sep 2024 08:00 AM IST
विज्ञापन
Dry day celebrated in the city to prevent dengue
कैथल। स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमों ने रविवार को डेंगू के मच्छर से लार्वा, मलेरिया और चिकनगुनिया से से बचाव के लिए शहर में ड्राई डे मनाया। इस कार्यक्रम में टीमों ने घर-घर पहुंचकर मच्छर के लार्वा की जांच की और लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में अब तक छह संक्रमित केस मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को डेंगू के मच्छर के लार्वा से बचाने के लिए जागरूक भी किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने फील्ड में जाकर लोगों को जागरूक किया। पिछले जिले में डेंगू से संक्रमित मरीजों की संख्या 118 थी। वहीं, अब तक 2072 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही अब तक 1953 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं। अब तक जिले में 12 लाख 48 हजार 256 घरों की जांच की जा चुकी है। फिलहाल जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग की 238 रेपिड रिस्पांस टीमें फील्ड में काम कर रही है। अब तक जिलेभर के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में लोगों की हुई जांच में सामने आया है कि 69 हजार 852 लोगों को बुखार मिला, जिनके ब्लड के - सैंपल लेकर स्लाइड तैयार की गई हैं।
विज्ञापन


डिप्टी सिविल सर्जन और जिला नोडल अधिकारी डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया के मच्छर उनके घर में या फिर आसपास पनपते हैं। इन्हें पनपने से रोकने के लिए पानी जमा न होने दें। वहीं हर रविवार को डराई-डे मनाएं। कूलर को साफ करें। जहां पर भी नमी लगे, वहां पर सफाई करें और पानी जमा हो तो उसे हटाएं या फिर कटा हुआ तेल डालें। उनका कहना है कि अगर हम ये सब कर लेते हैं तो डेंगू और मलेरिया से बच सकते हैं। जिले में लगातार डेंगू और चिकनगुनिया के केस आ रहे हैं। लोगों को जागरूक रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed