{"_id":"66a821394d777714760b9d74","slug":"drunk-driver-rams-car-into-house-kaithal-news-c-18-1-knl1004-441631-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नशे में कार चालक ने मकान में घुसाई गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नशे में कार चालक ने मकान में घुसाई गाड़ी
Tue, 30 Jul 2024 04:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 30 Jul 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। वार्ड नंबर-छह में बीर बांगड़ा मार्ग पर शराब के नशे में कार चालक ने एक मकान में गाड़ी घुसा दी। इससे मकान के एक कमरे में काफी नुकसान हो गया। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर परिजन भी सहम गए। गाड़ी पर चालक समेत चार लोग सवार थे। हादसे के बाद तीन अन्य मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस बारे में मकान मालिक संदीप कुमार ने बताया कि रविवार देर शाम बीर बांगड़ा की तरफ एक गाड़ी चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पहले बुग्गी में टक्कर मारी जिससे बग्गी के पूरी तरह बिखर गई। उसके बाद उनके मकान में गेट के साथ लगते कमरे के दरवाजे में सीधी गाड़ी की टक्कर मारी जिससे दरवाजा और दीवार टूट गई। उसने बताया कि इसी कमरे में उनके बच्चे बैठकर रोजाना पढ़ते थे। संयोगवंश उस समय बच्चे कमरे में नहीं थे। उसने बताया कि नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।
उसने बताया कि चालक ने भी शराब पी थी और गाड़ी में तीन अन्य युवक भी सवार थे। उसी समय पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई थी और एक व्यक्ति को मौके पर 112 की गाड़ी को बुलाकर पकड़वा दिया था। उसने बताया कि गाड़ी में चार लोग सवार थे तीन मौके से फरार हो गए। दूसरी ओर शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ।