फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DRM gave instructions to make the main gate

Kaithal News: डीआरएम ने दिए मुख्य द्वार बनाने के निर्देश

Thu, 12 Dec 2024 01:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 12 Dec 2024 01:15 PM IST
विज्ञापन
DRM gave instructions to make the main gate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रेलवे के दिल्ली मंडल के डीआरएम सुखविंदर सिंह ने बुधवार को कैथल रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म रेलवे लाइन, पार्किंग आदि की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को स्टेशन के मेन गेट पर मुख्य द्वार बनाने के निर्देश दिए।

डीआरएम आने की जानकारी मिलने के बाद रेलवे का पूरा स्टाफ चौकन्ना दिखा। और स्टेशन परिसर में साफ-सफाई से लेकर उचित व्यवस्था बनाने का काम किया था। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन परिसर में प्लेटफार्म, रेलवे लाइन, पार्किंग और अन्य सुविधाओं को परखा।
विज्ञापन


इस दौरान जब डीआरएम ने स्टेशन के बाहर प्रवेश को लेकर दौरा किया तो उन्होंने स्टाफ से मुख्य गेट की जानकारी ली। इस पर स्टेशन मास्टर नरेंद्र शर्मा ने बताया कि यहां पर कोई भी मुख्य द्वार नहीं है। इस पर डीआरएम ने उनके साथ आए अधिकारियों को स्टेशन के मेन गेट पर मुख्य द्वार बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरएम के दौरे के दौरान ट्रक यूनियन के सदस्यों ने भी माल गोदाम के प्लेटफार्म पर रास्ता बनाने की मांग की। इसके साथ ही स्टेशन अधीक्षक से गीता जयंती एक्सप्रेस और दोपहर के समय बंद हुई ट्रेनों पर भी जानकारी ली।

बंद कमरे में फैली गंदगी पर डीआरएम ने जताया एतराज ः दिल्ली मंडल के डीआरएम सुखविंदर सिंह ने अपने निरीक्षण के दौरान सबसे पहले मुख्य द्वार पर पहुंचकर जानकारी प्राप्त की। यहां पर पार्किंग और यहां आने वाले वाहनों की संख्या पहुंची। इसके बाद डीआरएम ने स्टेशन में ताला बंद कमरे को देखा। इसके बाद इसे खुलवाया। कमरा खुलने के बाद उन्हें कमरे में गंदगी मिली। इस पर स्टेशन अधीक्षक से एतराज जताया। इस दौरान डीएआरएम ने पूछा कि क्या इसमें कभी सफाई ही नहीं होती। इस कमरे में गंदगी के साथ ही कबाड़ भी रखा हुआ था।

इस पर डीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक से कहा कि क्या उन्होंने इस कमरे को कबाड़ का कमरा बना रखा है। इसके बाद डीआरएम ने टिकट घर का निरीक्षण किया। यहां मौजूद कर्मियों से टिकट की खिड़कियों पर जानकारी ली। यहां पर डीआरएम में प्रतिदिन आरक्षित और यूटीएस टिकट की बिक्री पर जानकारी ली। फिर डीआरएम ने प्लेटफार्म का दौरा किया। यहां पर पीने के पानी और शौचालय की सुविधा पर भी स्टेशन अधीक्षक से जानकारी ली।

उन्होंने स्टेशन अधीक्षक से कैथल रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों की जानकारी ली। इस पर स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि अभी कोविड के बाद से दोपहर के समय चलने वाली पैसेंजर ट्रेन बंद है। इसे चलाने की लोगों की काफी लंबे समय से मांग है। इसके साथ ही गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन का कैथल या नरवाना तक विस्तार करने की मांग है।


दिल्ली मंडल के डीआरएम सुखविंदर सिंह ने बुधवार को कैथल रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान स्टेशन पर मिल रही यात्रियों की सुविधाओं पर जानकारी भी ली है। उन्हें बंद हुई ट्रेनाें की जानकारी दी गई। बताया गया कि दोपहर के समय ट्रेनें बंद होने से काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। ऐसे में लोगों की मांग है कि ट्रेनें दोबारा से शुरू की जाए। इस पर उन्होंने विचार करने की बात कही है।

- नरेंद्र शर्मा, स्टेशन अधीक्षक, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed