फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Driver along with institute manager suspended for shortcomings

Kaithal News: खामियों पर संस्थान प्रबंधक सहित चालक निलंबित

Sat, 30 Nov 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 30 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Driver along with institute manager suspended for shortcomings
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सिरसा में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक से वापस लौटते समय शुक्रवार शाम के समय परिवहन मंत्री अनिल विज ने कैथल के नए बस स्टैंड पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर बस अड्डा के संस्थान प्रबंधक सुनील व एक चालक मोनू को निलंबित करने के आदेश जारी किए। इसके साथ ही मंत्री ने बस स्टैंड पर सफाई और शौचालयों में अव्यवस्था पाए जाने पर विभागीय अधिकारियों काे भी खूब फटकार लगाई।

परिवहन मंत्री विज ने महाप्रबंधक ने पूछा कि बस स्टैंड पर शौचालयों की साफ-सफाई की व्यवस्था देखने का काम किसका है। इस पर संस्थान प्रबंधक की जिम्मेदारी बताई। विज जब बस स्टैंड पर अचानक पहुंचे तो वहां पर चीका जाने वाली बस को कुछ लोग धक्का लगा रहे थे। इसी दौरान विज भड़क गए और उन्होंने तुंरत विभाग के अधिकारी को बुलाया। विज ने बस स्टैंड परिसर पर बस के टिकट काउंटर, बस काउंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान एक बस काउंटर पर लगी निजी बस संचालक को भी अधिक समय लगाने पर फटकारा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बस स्टैंड पर मंत्री को निरीक्षण के दौरान काफी अव्यवस्थाएं मिली थी। इस दौरान अनिल विज बोले कि मैं अनिल विज हूं। वे किसी को नहीं बख्शता। मंत्री ने निरीक्षण के दौरान यात्रियों को पीने के पानी से लेकर साफ-सफाई, शौचालय का रख-रखाव सहित बस अड्डे पर चलाई जा रही दुकानों में गुणवत्तापरक खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच उन्होंने शौचालय में साफ-सफाई न होने पर संस्थान प्रबंधक सुनील कुमार व यात्रियों से धक्का लगवाकर बस स्टार्ट करवाने पर बस चालक मोनू को निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्कशॉप के उन कर्मचारियों के खिलाफ जांच करने के निर्देश दिए, जिन्होंने बस के खराब होने के बावजूद बस चलाने के लिए रूट पर भेज दी। इसके साथ-साथ निरीक्षण के दौरान वीटा बूथ बंद किए जाने की जानकारी मिलने पर परिवहन मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सैंपल लेने के निर्देश भी दिए।

परिवहन मंत्री अनिल विज सिरसा से चंडीगढ़ जाते सायं के समय अचानक कैथल बस अड्डे पर पहुंचे, जहां उन्होंने धक्का मारकर स्टार्ट की जा रही बस को देखा। जिसे चालक स्टार्ट होने के बाद बस को रूट पर लेकर चला गया। इसके बाद उन्होंने संस्थान प्रबंधक के कार्यालय का निरीक्षण किया, जहां संबंधित कर्मचारी डयूटी पर नहीं मिले।

इसके उपरांत वे खाद्य सामग्री की एक दुकान पर पहुंचें, जहां उन्होंने पेय पदार्थों सहित बोतल में बेचे जा रहे पानी की गुणवत्ता के बारे में पूछा। दुकानदार के जवाब से असंतुष्ट होकर उन्होंने तुरंत खाद्य निरीक्षक व क्षेत्र के थाना प्रभारी को मौके पर बुलाकर नियमानुसार सैंपल लेने के निर्देश दिए। इसके बाद मंत्री ने एक निजी बस का निरीक्षण किया। उन्होंने चालक व परिचालक से बस के संचालन का समय व टिकट काटने की प्रक्रिया पर जानकारी जानकारी ली।

उन्होंने रोडवेज महाप्रबंधक को निर्देश दिए कि वे निजी बसों में भी टिकटों की जांच करें। इसके बाद कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शौचालय के बाहर पहुंचें और शौचालय की साफ-सफाई न होने पर रोडवेज अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 24 घंटे शौचालयों में साफ-सफाई व पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। परिवहन मंत्री अनिल विज ने जीएम रोडवेज को निर्देश देते हुए कहा कि रोडवेज को पूरे देश में नंबर वन बनाना है इसलिए बस अड्डों पर नियमानुसार हर तरह की सुविधाएं यात्रियों को दी जाएं। जिस तरह से जनता उन्हें काम न करने पर माफ नहीं करती, उसी प्रकार अनिल विज के यहां भी माफी का कोई खाना नही है। समय-समय पर शौचालय में फिनाइल आदि का प्रयोग करें।

निरीक्षण के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता संतोष जनक नहीं थी, जिस कारण खाद्य सामग्री के सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं। खराब बसों को लेकर विज ने कहा कि जो बसें खराब हालत में आई हैं, उन्हें ठीक करवाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को पूरे प्रदेश में बसों की जानकारी देने को कहा है। गांव पिंजुपूरा में बसे न रूकने की शिकायत पर जीएम को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। कैथल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के संबंध में उन्होंने कहा कि महीने के दूसरे शुक्रवार को यह बैठक आयोजित की जाएगी।
अनिल विज बोले- जनता मांगती है काम, इसलिए मैं सात बार का एमएलए

दोनों कर्मचारियों को निलंबित करने के बाद मंत्री अनिल विज के तेवर काफी गर्मी दिखे। इस दौरान अनिल विज ने कहा कि जनता काम मांगती है। यदि काम नहीं करोगे तो कार्रवाई तो होगी ही। मंत्री ने कहा कि वे जनता के काम लगातार करते हैं। इसलिए ही जनता से लगातार सात बाद एमएलए बनाया है। यदि मैं काम न करता तो जनता मुझे कभी का बाहर फेंक देती।


और संचालकों ने बंद कर दिए बूथ

परिवहन मंत्री अनिल विज के निरीक्षण के दौरान बूथ संचालक अपने-अपने बूथ बंद करके वापस चले गए। यहां पर विज निरीक्षण के दौरान पहुंचे, लेकिन यहां पर सभी बूथ बंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed