फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Drinking water crisis deepens in Balu Bidhan Patti's Valmiki settlement, villagers warn of agitation

Kaithal News: बालू बिढान पत्ती की वाल्मीकि बस्ती में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in Balu Bidhan Patti's Valmiki settlement, villagers warn of agitation
पेयजल संकट बारे रोष प्रकट करते बाल्मीकि बस्ती निवासी
कलायत। ‎कलायत उपमंडल के गांव बालू बिढान पत्ती स्थित वाल्मीकि बस्ती में पिछले कई वर्षों से पेयजल की गंभीर किल्लत बनी हुई है जिससे स्थानीय निवासियों को इस भीषण गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से बस्ती के घरों में नल के कनेक्शन तो लगा दिए गए हैं लेकिन पाइपलाइनों में पानी की सप्लाई न होने से ये केवल शोपीस बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन

पेयजल न आने के कारण ग्रामीणों को इस चिलचिलाती धूप में दूर-दराज के इलाकों से सिर पर पानी ढोकर लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ‎स्थानीय निवासी परमजीत, सुनीता और अमरजीत, सतबीर सिंह, पालाराम, कपूरा, प्रीतम, आदि ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि वे पिछले करीब 6 वर्षों से जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पानी की सप्लाई सुचारू करने की मांग कर रहे हैं लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। स्थिति यह है कि किसी अधिकारी ने मौके पर आकर समस्या की सुध तक नहीं ली। परेशान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और डीसी अपराजिता से मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे डीसी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने को विवश होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। ‎
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव बालू की वाल्मीकि बस्ती में पेयजल समस्या का मामला उनके अभी संज्ञान में आया है। बस्ती का मौका मुआयना कर जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। जन स्वास्थ्य विभाग जेई रवि पूनिया

पेयजल संकट बारे रोष  प्रकट करते बाल्मीकि बस्ती निवासी

पेयजल संकट बारे रोष प्रकट करते बाल्मीकि बस्ती निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed