फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dr. Satish Mittal becomes President of Rotary Club Cheeka.

Kaithal News: डॉ. सतीश मित्तल बने रोटरी क्लब चीका के प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Dr. Satish Mittal becomes President of Rotary Club Cheeka.
अर्शदीप सिंह को सम्मानित करते हुए डॉ. रीटा कालड़ा व अन्य। विज्ञ​प्ति
गुहला-चीका। रोटरी क्लब चीका के पदग्रहण समारोह में डॉ. सतीश मित्तल को क्लब का नया प्रधान चुना गया। मुख्यातिथि डीजी डॉ. रीटा कालड़ा ने उन्हें रोटरी का कॉलर पहनाकर पदभार ग्रहण करवाया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अमित सिंगला व धीरज मिगलानी मौजूद रहे। डॉ. रीटा कालड़ा ने कहा कि रोटरी क्लब का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है। उन्होंने निवर्तमान प्रधान नरेश जैन के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए चीका क्लब को 1 करोड़ 60 लाख रुपये की सिटी स्कैन मशीन देने की घोषणा की। इससे क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। निवर्तमान प्रधान नरेश जैन ने पिछले वर्ष किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। नवनियुक्त प्रधान डॉ. सतीश मित्तल ने जिम्मेदारी को ईमानदारी और निष्ठा से निभाने का भरोसा दिलाया। मंच संचालन शीशपाल जिंदल ने किया। समारोह में गुहला क्षेत्र के प्रतिभावान युवा अर्शदीप सिंह और अर्पणदीप सिंह को सम्मानित किया गया। कृषि, स्टार्टअप और कृषि नवाचारों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने पर अर्शदीप सिंह की सराहना की गई। वहीं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाले राजकीय स्कूल स्यो माजरा के छात्र अर्पणदीप सिंह को 51 हजार रुपये का चेक और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

अर्शदीप सिंह को सम्मानित करते हुए डॉ. रीटा कालड़ा व अन्य। विज्ञप्ति

अर्शदीप सिंह को सम्मानित करते हुए डॉ. रीटा कालड़ा व अन्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed