{"_id":"67fd68d2b76d5102a009d1bd","slug":"dr-br-ambedkar-has-made-a-huge-contribution-in-nation-building-grover-kaithal-news-c-245-1-kht1001-130630-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. बीआर आंबेडकर का राष्ट्र निर्माण में रहा है बहुत बड़ा योगदान : ग्रोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. बीआर आंबेडकर का राष्ट्र निर्माण में रहा है बहुत बड़ा योगदान : ग्रोवर
विज्ञापन
कैथल। बहुजन समाज पार्टी की जिला कमेटी के तत्वाधान में कमजोर एवं अन्य उपेक्षित वर्गों के मसीहा व भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर विचार संगोष्ठी समारोह का आयोजन किया गया।
हरसौला बस्ती आंबेडकर नगर स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज आश्रम में किया गया। जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव डॉ. मनोज ग्रोवर ने शिरकत की। इस अवसर पर डॉ. मनोज ग्रोवर ने कहा कि बाबा साहब का राष्ट्र निर्माण में बहुत बड़ा योगदान रहा है।
उन्हें केवल वंचित वर्गों का मसीहा कहना उनके महान व्यक्तित्व को कम आंकना है कांग्रेस और बीजेपी ने हमेशा बाबा साहब डॉ. बीआर आंबेडकर के नाम पर प्रदेश की जनता को बरगलाकर केवल वोट लेने का कार्य किया है। बाबा साहब की सोच एवं नीति पर चलने वाली सरकार देश एवं प्रदेश में केवल बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व में ही बन सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने हरियाणा सरकार के आज के कार्यक्रमों हिसार एवं यमुनानगर में मुख्य मंच पर लगे बैनर में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर की तस्वीर न लगाना भी बाबा साहब का अपमान बताया। इन बैनरों में केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी की तस्वीरें ही इनके द्वारा लगवाई गई। कार्यक्रम मन संचालन कलायत विधानसभा अध्यक्ष विनोद कुराड ने किया।
कार्यक्रम में जिला कमेटी, विधानसभा कमेटी, सेक्टर, बूथ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दलबीर भान ने की। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में शमशेर कश्यप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरियाणा और अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी रोहतास केलरम ने शिरकत की।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सजूमा महासचिव हरिकेश सिंहमार, कैथल विधानसभा अध्यक्ष शमशेर सिंह रंगा, ओमप्रकाश पातलयान, पूंडरी विधानसभा अध्यक्ष सूबे सिंह रंगा, विनोद खानपुर, सीताराम पिलनी, बलवीर देहरड, सूरजमल सागन, ओमप्रकाश मानस, विक्रम आदि मौजूद थे।