फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dr. Ambedkar Jayanti is a symbol of one idea, one revolution: Ranveer

एक विचार, एक क्रांति का प्रतीक है डाॅ. आंबेडकर जयंती का दिन : रणवीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar Jayanti is a symbol of one idea, one revolution: Ranveer
कलायत। बाबा रूढ़पुरी आश्रम परिसर में डाॅ. बीआर आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता मैनपाल राणा ने की और मुख्यातिथि के तौर पर प्रदेश सरकार द्वारा नामित पार्षद रणवीर धानियां मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सबसे पहले बाबा साहेब अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता मैनपाल राणा ने कहा कि डाॅ. आंबेडकर को भारतीय संविधान का शिल्पकार कहा जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने भारत के संविधान की रचना करते समय यह सुनिश्चित किया कि देश में किसी भी जाति, धर्म, भाषा या वर्ग से जुड़े हर नागरिक को समानता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त हो। उनके द्वारा बनाया गया संविधान आज भी हमारा सबसे मजबूत लोकतांत्रिक आधार है। पार्षद रणवीर धानियां ने कहा कि 14 अप्रैल का दिन केवल एक व्यक्ति की जन्मतिथि नहीं, बल्कि एक विचार, एक क्रांति का प्रतीक है। डाॅ. आंबेडकर का जीवन सिर्फ शिक्षा या संविधान तक सीमित नहीं था बल्कि वे वह एक सामाजिक क्रांतिकारी थे। उन्होंने जीवन भर छुआछूत, जातिवाद और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ाई में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने दलितों, महिलाओं और वंचितों को आत्मसम्मान और अधिकार दिलाने के लिए अनेक आंदोलन चलाए। अंबेडकर बचपन से ही सामाजिक भेदभाव और छुआछूत जैसी अमानवीय चीजों को झेलते आए लेकिन कभी हार नहीं मानी। कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की। अपनी पढ़ाई के दौरान उन्होंने अर्थशास्त्र, राजनीति, कानून, दर्शनशास्त्र और समाजशास्त्र का अच्छा ज्ञान प्राप्त किया था। आजादी के बाद 1947 में उन्हें देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पहली कैबिनेट में विधि एवं न्याय मंत्री नियुक्त किया गया। 1951 में कश्मीर मुद्दे, भारत की विदेश नीति और हिंदू कोड बिल के बारे में प्रधानमंत्री नेहरू की नीति से मतभेद व्यक्त करते हुए उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवींद्र धीमान ने कहा कि उनकी सोच आज भी उतनी ही जरूरी है जितनी आजादी के समय थी। अंबेडकर के विचारों की समसामयिकता आज भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत के महान नेताओं में निश्चित रूप से डाॅ.अंबेडकर सबसे ऊपर है जो इतिहास को आकार देना आज भी जारी रखते हैं।

कार्यक्रम में शपथ दिलवाई गई की हम शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएंगे। हम समानता और न्याय के लिए हर स्तर पर प्रयासरत रहेंगे। हम जात-पात, ऊंच-नीच की सोच को खत्म करेंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता मैनपाल राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत, रवींद्र धीमान, पार्षद रेणु धानियां, महिपाल पंवार, रवींद्र निर्मल बंटी, उषा रानी, प्रदीप राणा, राजेश ज्येष्ठ, विनोद ज्येष्ठ, अमित बेदी, काका राणा, राज मुदगिल, पाला राम प्रजापति और कुलदीप नायक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के पश्चात सभी लोग प्रधानमंत्री की यमुनानगर में होने वाली रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed