{"_id":"65172f95a694915c7107cf79","slug":"doubt-over-stoppage-of-vande-bharat-in-kaithal-and-jhajjar-kaithal-news-c-18-1-knl1004-230758-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कैथल और झज्जर में वंदे भारत के ठहराव पर संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कैथल और झज्जर में वंदे भारत के ठहराव पर संशय
Sat, 30 Sep 2023 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जयपुर से चंडीगढ़ तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का कैथल और झज्जर में ठहराव पर संशय है। बताया जा रहा है कि इन दोनों स्टेशनों पर ट्रेन नहीं रुकेगी। मिली जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन जयपुर से चलकर रेवाड़ी, रोहतक, जींद, कुरुक्षेत्र और अंबाला में रुकेगी। दूसरी ओर अभी तक इस ट्रेन के संचालन को लेकर तिथि की घोषणा नहीं की गई है। इस ट्रेन के नवंबर महीने में चलने के कयास हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव कैथल में न होने से जिले के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। जयपुर से चंडीगढ़ तक चलने वाली इस ट्रेन का रूट 593 किलोमीटर तक का बनेगा। यह ट्रेन इस यात्रा को महज साढ़े सात घंटे में पूरा करेगी।
नवंबर में शुरू होने की होने की उम्मीद-
जयपुर से वाया जींद-कैथल से होते हुए चंडीगढ़ पहुंचने वाली इस वंदे भारत ट्रेन के नवंबर महीने में शुरू होने की उम्मीद है। ट्रेन को शुरु करने के लिए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी है। योजना के तहत वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव जयपुर से चलकर दौसा, अलवर, रेवाड़ी, रोहतक, जींद, कुरुक्षेत्र और अंबाला में भी होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दो राज्यों राजस्थान और हरियाणा को केंद्र शासित चंडीगढ़ से जोड़ने का काम करेगी।
वंदे भारत ट्रेन का संचालन तो जरूर होना है, लेकिन अभी तक इसके संचालन की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इसके संचालन की तिथि की घोषणा जल्द होगी। पता चला है कि वंदेभारत ट्रेन का ठहराव केवल जंक्शन स्टेशन पर ही होगा। ऐसे में कैथल में ठहराव पर अभी संशय है।
विज्ञापन
विनोद कुमार, कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के अधीक्षक
वंदे भारत की सुविधाएं
वंदे भारत ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इनमें जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर समेत तमाम सुविधाएं हैं। नेक्स्ट जनरेशन वाली वंदे भारत 2.0 ट्रेन में कवच (ट्रेन कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम) की सुविधा भी है। यह सिस्टम दो ट्रेनों के बीच होने वाली टक्कर को रोकने वाली तकनीक है।