{"_id":"684c80b93c38ec3368099298","slug":"do-not-be-negligent-in-resolving-complaints-dc-kaithal-news-c-18-1-knl1004-669398-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शिकायतों के समाधान में लापरवाही न बरतें ः डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शिकायतों के समाधान में लापरवाही न बरतें ः डीसी
Sat, 14 Jun 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला उपायुक्त प्रीति ने शुक्रवार को समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस मौके पर डीसी ने अधीनस्थ अधिकारियों से कहा कि समाधान शिविरों में आई शिकायतों के समाधान में लापरवाही न बरतें। शिकायत सही पाए जाने पर उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी दी।
बैठक में डीसी ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान के लिए जिला और उपमंडल स्तर पर हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिला स्तरीय शिविर लघु सचिवालय के सभागार में जबकि उपमंडल स्तरीय शिविर एसडीएम कार्यालयों में आयोजित किए जाते हैं।
डीसी प्रीति ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर और समयबद्ध रूप से किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि किसी शिकायत का समाधान नियमों के अनुसार संभव नहीं है, तो शिकायतकर्ता को स्पष्ट रूप से सूचित करें और संबंधित शिकायत की एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) सीटीएम कार्यालय में भेजी जाए। बैठक के दौरान राज्य स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिए गए दिशा-निर्देशों पर भी चर्चा की गई। डीसी ने अधिकारियों से कहा कि लंबित और पुरानी शिकायतों की विशेष निगरानी करते हुए तत्काल समाधान सुनिश्चित करें। उपमंडल स्तर पर एसडीएम स्वयं समाधान शिविरों में उपस्थित रहें और अन्य विभागों के अधिकारियों को भी शिविर में शामिल करते हुए लोगों की समस्याओं का समाधान करें।
जिन शिकायतों का समाधान हो चुका है, उनकी एटीआर पोर्टल पर अपलोड कर उपायुक्त कार्यालय में भेजना सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा, सीएम विंडो, जन संवाद पोर्टल और सोशल मीडिया पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की भी नियमित समीक्षा की जाए।
बैठक में जिला नगर आयुक्त सुशील कुमार, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, एसडीएम अजय कुमार, डीडीपीओ कंवर दमन, डीडीए डॉ. बाबू लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।