फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Diwali gifts distributed among the employees of Kalayat Municipality

Kaithal News: कलायत नगर पालिका के कर्मचारियों में बांटे गए दिवाली के तोहफे

Sun, 19 Oct 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 19 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Diwali gifts distributed among the employees of Kalayat Municipality
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नगर पालिका परिसर में शनिवार को आयोजित विशेष कार्यक्रम आयोजित में नगर पालिका प्रधान अंकित जैलदार ने स्टाफ और कर्मचारियों को गर्म कंबल और मिठाई के डिब्बे वितरित किए। यह पहल सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों की सुविधा और उनके कार्य के प्रति सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से की गई।


कार्यक्रम के दौरान, नगर पालिका प्रधान अंकित जैलदार ने सफाई कर्मचारियों के अथक प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों द्वारा देश को स्वच्छ, साफ और सुंदर रखने के लिए लगातार भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। विशेष रूप से कोरोना काल में कर्मचारियों के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने अतुल्य योगदान दिया, जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। लोगों ने नगर पालिका प्रधान की पहल की सराहना की। जैलदार ने बताया कि यह वितरण उनके समर्पण और कड़ी मेहनत के प्रति एक छोटा सा सम्मान है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव राणा, मार्केट कमेटी प्रधान राजकिशन राणा, भाजपा नेता रविंदर धीमान और वीरेंद्र राणा सहित कई स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed