फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   District level science exhibition on 14th

Kaithal News: जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 14 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
District level science exhibition on 14th
कैथल। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखोली अड्डा में 14 फरवरी को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में एडीसी दीपक बाबुल करवा शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज कुमारी ने बताया कि इस प्रदर्शनी में तीन मुख्य गतिविधियां करवाई जाएगी। इसमें मॉडल मेकिंग, रोल प्ले प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता शामिल रहेंगे। जिले के विभिन्न खंडों से 300 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से सात थीम्स होंगी, जिनमें खाद्य स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, परिवहन और संचार, प्राकृतिक कृषि, आपदा प्रबंधन, गणितीय मॉडलिंग एवं कम्प्यूटेशनल थिंकिंग, अपशिष्ट प्रबंधन और संसाधन प्रबंधन पर विद्यार्थियों की ओर से मॉडल्स, रोल प्ले और पोस्टर्स प्रदर्शित किए जाएंगे। निर्णायक मंडल के लिए आरकेएसडी कॉलेज, चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय पुंडरी व इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय कैथल के प्रोफेसरों को आमंत्रित किया गया है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज कुमारी ने कहा कि जो विद्यार्थी रोल प्ले के लिए आएंगे। वह पूरी पोशाक में आए तथा जो विद्यार्थी मॉडल बनाकर लेकर आएंगे वह अपने विद्यालय के नाम का पोस्टर जिस पर मॉडल संबंधित सारी जानकारी हो साथ लेकर आएंगे। 14 फरवरी को सभी प्रतिभागी विद्यार्थी 9 बजे राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जखोली अड्डा में प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहुंचेंगे।सहायक परियोजना संयोजक कुशल कुमार ने बताया कि जो विद्यार्थी प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करेंगे। उनको एक हजार रुपये व आठ हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed