{"_id":"673260445e75bed1060a64a7","slug":"district-hospital-repair-work-could-not-be-completed-for-six-months-kaithal-news-c-18-1-knl1004-517545-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जिला अस्पताल ः छह माह से नहीं पूरा हो पाया मरम्मत का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जिला अस्पताल ः छह माह से नहीं पूरा हो पाया मरम्मत का कार्य
Tue, 12 Nov 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में पिछले छह माह से चल चल रहा मरम्मत का कार्य नहीं पूरा हो पाया है। इससे पहले गायिनी वार्ड में शौचालय तोड़े गए थे, अब आपातकालीन वार्ड में तोड़ दिए गए हैं। इसके साथ ही अस्पताल के सामान्य वार्ड में भी मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसके चलते अभी तक नहीं अन्य कोई वैकल्पिक प्रबंध किया गया है। इस कारण यहां आने वाले मरीजों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही है।
गौरतलब है कि इससाल की शुरूआत में ही जिला नागरिक अस्पताल में पौने चार करोड़ रुपये की मरम्मत के बजट आया था। इसके तहत मरम्मत का कार्य जारी है। बता दें कि अस्पताल में सामान्य वार्ड से लेकर इमरजेंसी वार्ड की दीवारों में दरारें थी। इसके साथ ही शौचालय की हालत भी बेहद खराब हो चुकी थी। इस समय अस्पताल में शौचालय की मरम्मत, वार्ड में आई सीलिंग सहित पाइपलाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही गायिनी वार्ड में भी शौचालयों का निर्माण किया गया था इस समय अस्पताल में सामान्य वार्ड से लेकर इमरजेंसी वार्ड में शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है।
जिला नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन मांडले ने बताया कि अस्पताल में होने वाले मरम्मत के कार्य के लिए इसी साल लोक निर्माण विभाग ने बजट जारी किया था। इस बजट के तहत ही शौचालयों का निर्माण जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि उम्मीद है कि इसी महीने के अंत में इस कार्य निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा, जिससे मरीजों को राहत मिल सकेगी।