फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   District Civil Hospital slipped in the survey of rejuvenation team

Kaithal News: कायाकल्प टीम के सर्वेक्षण में फिसल गया जिला नागरिक अस्पताल

Sun, 27 Aug 2023 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 27 Aug 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
District Civil Hospital slipped in the survey of rejuvenation team
१५-कैथल। जिला नागरिक अस्पताल। संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट (एनक्वास) योजना के तहत कायाकल्प टीम के सर्वेक्षण में जिला नागरिक अस्पताल में फिसल गया है। ऐसा अस्पताल में लगातार घट रही सेवाओं के कारण हुआ है।
यह बताना उचित होगा कि तीन वर्ष पहले हुए कायाकल्प के सर्वेक्षण में 94 अंक मिले थे, लेकिन इस बार 11 अंक कम होकर 83 अंक ही मिले हैं। बताते चलें कि इस समय सामान्य अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी है। वहीं, यहां पर पिछले करीब 10 महीने से अल्ट्रासाउंड सेवाएं भी नहीं है। दो महीने पहले ही नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट की टीम ने नागरिक अस्पताल का दौरा किया था।
विज्ञापन




जिला नागरिक अस्पताल में पिछले लंबे समय से एक हजार से अधिक ओपीडी हो रही है। यहां पर पिछले करीब दो साल से न तो बेहोशी का डॉक्टर है और न ही महिला रोग विशेष और न ही दिल की बीमारी का कोई डॉक्टर है। अस्पताल में विशेष बीमारियों के विशेषज्ञ न होने की स्थिति में यहां पर आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगती हैं। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को होती हैं। इसके साथ ही यहां बनी प्रयोगशालाओं में भी जांच ठीक ढंग से मरीजों की नहीं हो पाती है। यहां पर कभी मशीनें खराब रहती हैं तो कभी तकनीशियनों की कमी बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला नागरिक अस्पताल में कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन मांडले ने कहा कि कायाकल्प के सर्वेक्षण में 83 अंक मिले हैं। जो पिछले बार की अपेक्षा कम है। इस स्थिति को सुधारने के लिए अस्पताल में और अच्छी सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा, जिससे कि मरीजों को अच्छी सुविधाएं मिल पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed