{"_id":"6893b319405c79411c067699","slug":"dispute-over-the-result-of-block-level-sports-competition-police-had-to-be-called-kaithal-news-c-245-1-kht1001-135899-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में परिणाम पर विवाद, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में परिणाम पर विवाद, बुलानी पड़ी पुलिस
Thu, 07 Aug 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
22 कैथल। जाट खेल स्टेडियम में विवाद के दौरान मौजूद नैना गांव के सरकारी स्कूल की खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जाट कॉलेज के खेल मैदान में बुधवार को आयोजित खंड स्तरीय अंडर-19 खो-खो प्रतियोगिता में एक मुकाबले के दौरान प्वाइंट को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मामला बढ़ता देख आयोजकों को पुलिस को बुलाना पड़ा। हालांकि, अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया और मैच को टाई घोषित कर दिया गया।
यह मुकाबला नैना गांव के राजकीय विद्यालय और नरड़ गांव के नरड़ाचल स्कूल की छात्राओं के बीच खेला जा रहा था। एक प्वाइंट के निर्णय को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई।
एक पक्ष का आरोप, रेफरी पर बनाया गया दबाव ः नैना गांव की टीम के समर्थकों — संदीप, काला, कप्तान और चरण सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी टीम की खिलाड़ी ने टच नहीं किया था, फिर भी संयोजक के कहने पर रेफरी ने विपक्षी टीम को प्वाइंट दे दिया। उन्होंने इसे पक्षपातपूर्ण फैसला बताया।
विज्ञापन
आयोजकों की प्रतिक्रिया- शरारती तत्वों ने डाला खेल में खलल ः खेल संयोजक बलजीत सिंह ने कहा कि कुछ शरारती तत्व जानबूझकर मैच में बाधा डालने की कोशिश कर रहे थे। हालात बिगड़ते देख पुलिस को बुलाया गया और प्रशासनिक अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। बाद में दोनों पक्षों की सहमति से मैच का परिणाम टाई घोषित कर दिया गया।
स्थिति को तूल नहीं दिया गया। दोनों पक्षों से बातचीत के बाद विवाद सुलझा लिया गया और खेल भावना को ध्यान में रखते हुए मैच को टाई घोषित किया गया। -रमेश चहल, जिला खेल संयोजक