{"_id":"6a4556f05b74792e500b1ba6","slug":"dispute-over-possession-of-agricultural-land-fir-registered-against-three-individuals-kaithal-news-c-245-1-kht1013-151710-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कृषि भूमि पर कब्जे के लिए विवाद, तीन पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कृषि भूमि पर कब्जे के लिए विवाद, तीन पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
कैथल। पूंडरी में खरीदी गई कृषि भूमि पर कब्जे के लिए विवाद गहरा गया। खेत मालिक की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ जबरन खेत में घुसने, झगड़ा करने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पूंडरी निवासी विवेक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने फरवरी 2026 में गांव पाई निवासी रीना देवी से 11 कनाल 12 मरला कृषि भूमि खरीदी थी। भूमि की रजिस्ट्री और इंतकाल उनकी पत्नी आरती के नाम पर है। शिकायत के अनुसार, जून में खेत की दोबारा जुताई के दौरान केलो देवी ने ट्रैक्टर रोक दिया। बाद में बातचीत से भी विवाद का समाधान नहीं हुआ।
आरोप है कि अगले दिन केलो देवी, महेंद्र, अंजू और अन्य लोग खेत में पहुंचे, गाली-गलौज की, खेत में आने और ट्यूबवेल का पानी लेने से रोका। महेंद्र ने खेत के बीच से पानी का खाल निकाल दिया और विरोध करने पर खेत में बने मकान की दीवार तोड़ दी और जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी एसआई बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने महेंद्र, केलो देवी और अंजू निवासी पाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।