{"_id":"62cdd220b7acb20bd17e1509","slug":"disorders-in-children-s-park-public-angry-kaithal-news-knl1144587195","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिल्ड्रेन पार्क में अव्यवस्थाएं, जनता नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिल्ड्रेन पार्क में अव्यवस्थाएं, जनता नाराज
विज्ञापन
42-कैथल। नगर परिषद अध्यक्ष सूरभि गर्ग के समक्ष समस्याएं रखते हुए शहरवासी महिलाएं।
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कार्यभार संभालने के दूसरे दिन मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंच कर अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ शहर की समस्याओं के संबंध में बैठक कीं। इसके बाद शाम के चिल्ड्रेन पार्क का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। शौचालय की हालत देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि शहर की समस्याएं एक-एक कर दूर करने की कोशिश की जाएगी।
सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष ने शहर में सफाई व्यवस्था के संबंध में जानकारी हासिल की। साथ ही वार्ड अनुसार कार्यरत कर्मचारियों की सूची तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को जो भी उपकरण या वाहन की जरूरत है, वे दिए जाएंगे। वे जरूरत बताएं, उन्हें अगले 15 दिनों में पूरा किया जाएगा। कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने भी नगर परिषद अध्यक्ष को विश्वास दिलवाया कि शहर में सफाई व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
इसके बाद शाम को वह चिल्ड्रेन पार्क पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान वहां खराब झूलों व फव्वारे के बारे में ठेकेदार से पूछा तो पता चला कि ट्रांसफार्मर की खराबी से फाउंटेन नहीं चल रहा। इसके बाद स्केटिंग मैदान में जमा पानी के बारे में अधिकारियों से पूछताछ की। टूटी हुई टाइलों को ठीक करने के निर्देश भी जारी किए। इसके बाद महिलाओं के लिए बनाए गए शौचालयों का निरीक्षण किया तो वहां हालत काफी खराब मिले। निर्देश दिए कि शौचालय साफ-सुथरे होने चाहिए।
विज्ञापन
पार्क में सैर कर रही महिलाओं ने बातचीत की तो उन्होंने चिल्ड्रेन पार्क में ओपन एयर जिम बनाए जाने की मांग रखी। सुरभि गर्ग ने उन्हे काम का भरोसा दिया। इस दौरान पर उनके साथ ईओ कुलदीप मलिक, पार्षद प्रतिनिधि विनोद सोनी, पार्षद काका सचदेवा, रोहन मित्तल, लीलू सैनी, राजकली, रिंकू सैनी, वीरेंद्र बत्तरा सहित भाजपा युवा नेता संदीप गर्ग, सुमित गर्ग आदि मौजूद रहे।