फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Discussion on the prospects of crockery industry

Kaithal News: क्रॉकरी उद्योग की संभावनाओं पर मंथन

Tue, 05 Aug 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 05 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Discussion on the prospects of crockery industry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अमृत फार्म में नेशनल प्लास्टिक हाउस की ओर से एक भव्य डीलर्स मीट का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुंबई की करीब 35 प्रतिष्ठित क्रॉकरी कंपनियों के डीलर्स ने शिरकत की। सभी ने न सिर्फ अपने अनुभव साझा किए, बल्कि प्लास्टिक और क्रॉकरी उद्योग की संभावनाओं व चुनौतियों पर भी गहन मंथन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसमें गणमान्य अतिथियों व आयोजनकर्ताओं ने भाग लिया। शुभारंभ ने आयोजन को सकारात्मक ऊर्जा और
विज्ञापन


व्यावसायिक शुभकामनाओं से सराबोर कर दिया।

डीलर्स मीट के दौरान उद्योग से जुड़े अहम मुद्दों जैसे गुणवत्ता नियंत्रण, उपभोक्ता मांग, प्रतिस्पर्धा, प्रबंधन और भावी रणनीतियों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर हजारों नए क्रॉकरी मॉडल्स की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिन्हें डीलर्स व दुकानदारों ने सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग में आने वाले संभावित बदलावों, तकनीकी विकास और बाज़ार की बदलती प्रवृत्तियों को लेकर भी विशेष सत्र आयोजित किए गए, जिससे उपस्थित व्यापारियों को महत्वपूर्ण जानकारी मिली।


नेशनल प्लास्टिक हाउस के संचालक सुरेंद्र कत्याल ने बताया कि भविष्य में ऐसे आयोजनों को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

इस मीट का उद्देश्य केवल व्यापारिक लाभ नहीं था, बल्कि एक ऐसा साझा मंच तैयार करना था, जहां डीलर्स अपने अनुभव और विचार साझा कर सकें। हमारा प्रयास है कि हम मिलकर इस उद्योग को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। -सुरेंद्र कत्याल, संचालक- नेशनल प्लास्टिक हाउस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed