फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Discussion on positive changes in national education policy in seminar

Kaithal News: सेमिनार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सकारात्मक बदलाव पर चर्चा

Fri, 20 Dec 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 20 Dec 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Discussion on positive changes in national education policy in seminar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हिमाचल प्रदेश के पालमपुर के केएलबी डीएवी कॉलेज में एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय के सहयोग से आईक्यूएसी के तहत ‘एनईपी 2020 कार्यान्वयनः संभावनाएं एवं चुनौतियों’ विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सकारात्मक बदलाव पर चर्चा हुई।

मुख्य अतिथि बीबी बुटेल के साथ कॉलेज के सचिव राजेंद्र सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीएवी कॉलेज पालमपुर के चेयरमैन बीबी बुटेल ने उपस्थित सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 शिक्षा प्रणाली के सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस शिक्षा नीति में जो भी संदेह है इस सेमिनार में विभिन्न सुझावों से दूर करने में सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन


संयोजक डॉ. शिवानी ने इस सेमिनार के विषय में अपने विचार प्रस्तुत किए। डॉ. अनीश राणा ने ऑर्गेनाइजेशन मेकेट्ररी की भूमिका निभाई। डायरेक्टर डॉ. रजिंद्र सिंह राणा ने भारत सरकार की नई शिक्षा नीति में कई सुधारों को बता कहा कि शिक्षा प्रणाली में परिवर्तन के उद्देश्य से यह नई शिक्षा नीति एक व्यापक एवं सार्वभौमिक शिक्षा नीति कही जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईएलएम विश्वविद्यालय कैथल के वाइस चांसलर प्रो. शमीम अहमद ने वर्तमान युग की एनईपी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए इसे सफल बनाने के विभिन्न ढ़गों पर बल दिया। सेमीनार के संयोजक प्रो. प्रदीप कुमार ने नई शिक्षा नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह शिक्षा नीति रोजगार उन्मुख होगी तभी यह अधिक सफल सिद्ध होगी। यह नीति अनुसंधान तथा विकास पर बल देते हुए विकसित अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहयोग देगी।

केंद्रीय विश्वविद्यालय के सीनियर प्रो. डॉ. रोशन लाल ने कहा कि एनईपी 2020 वैश्वीकरण के युग में एक विशिष्ट भारतीय संस्करण है। इस अवसर पर एनआईआईएलएम युनिवर्सिटी कैथल के डीन एवं प्रो. आरके गुप्ता ने नई शिक्षा नीति को वर्तमान परिस्थितियों से जोड़ सभी पहलुओं पर अपने विचार रखे। प्रो. एकता ने विभिन्न प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत शोध पत्रों के साथ सेमीनार की पूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत की।


इस कार्यक्रम में लगभग 40 प्रतिभागियों ने अपने शोध पत्र भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रिसिंपल डॉ. मंजु कौशल व डॉ. सत्यभान राजकीय महाविद्यालय अलवर ने चेयरपर्सन की भूमिका निभाते हुए शोधार्थियों को प्रोत्साहित किया। अंत में सभी तब प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट वितरित करने उपरांत वाइस प्रिसिंपल प्रो. चंपा सैनी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। मंच संचालन प्रो. मेघा सूद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed