फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dirty water accumulated in the street of Ward-8 became a problem

Kaithal News: वार्ड-8 की गली में जमा गंदा पानी बना मुसीबत

Thu, 24 Apr 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 24 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Dirty water accumulated in the street of Ward-8 became a problem
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नगर कलायत के वार्ड आठ में महाराणा प्रताप समुदाय केंद्र के नजदीक लगता मुख्य गली में बस्ती का पानी जमा होने के कारण आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार सुबह गली में घुटनों घुटनों तक गंदा पानी जमा हो गया। लोगों ने नगर पालिका प्रधान अंकित जैलदार से इस संदर्भ में शिकायत की।

पालिका अध्यक्ष ने नगर पालिका जेई संजीव धीमान व जन स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे वहां कर्मचारियों ने गली के सामने लगा सीवरेज का मैनहाल को खुलवाया गया और हाइड्रोलिक सेक्शन मशीन के साथ मैनहोल की सफाई की गई। वार्ड-आठ निवासी कुलदीप, भूषण, बॉबी, विजय आदि ने बताया कि मैन गली के साथ लगती गली में मौजूद घरों के कनेक्शन सीवरेज की पाइप लाइन में नहीं है गली का सारा गंदा पानी नालियों के जरिए सड़क के दूसरी ओर बने गहरे गड्ढे में जाता था, लेकिन कुछ दिन पहले मालिक की ओर से उसे गड्ढे को भर दिया गया है, जिस कारण उस गली का सारा पानी महाराणा प्रताप समुदाय केंद्र के साथ लगती मुख्य गली में उनके घरों के सामने जमा हो रहा है।
विज्ञापन


करीब 15 दिन से यह समस्या बनी हुई है। गली में जमा गंदे पानी के कारण उनके घर घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है और आने जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा इस गंदे पानी के कारण बीमारी फैलने का भी खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका जेई संजीव धीमान ने बताया कि गली में मौजूद कुछ घरों के कनेक्शन सीवरेज में नहीं थे। इस कारण नालियों का पानी गली में जा रहा था। समस्या के समाधान के लिए बृहस्पतिवार या शुक्रवार तक सभी घरों के कनेक्शन सीवरेज में कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed