फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DIET students done a unique exercise

डाइट के विद्यार्थियों का अनूठा प्रयोग

Thu, 03 Mar 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Thu, 03 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
 DIET students done a unique exercise
 
विज्ञापन

जिला शिक्षण संस्था की 10 भावी अध्यापिकाओं द्वारा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की तीसरी कक्षा के बच्चों को सीखाने के लिए अनूठा प्रयोग किया जा रहा है। स्कूल की ऐसी 20 छात्राओं को इस प्रयोग में शामिल किया गया है। जो तीसरी कक्षा में पहुंचने पर भी जमा, घटा को नहीं समझ पा रही हैं। इन छात्राओं को कैलकुलेटर की सहायता से प्रशिक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।

जिला शिक्षण संस्था के प्राध्यापक डा. प्रवीण गुप्ता के नेतृत्व में 10 छात्राओं ने यह प्रयोग शुरू किया। जिसमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा में इंटर्न नेहा व भावना सहित पिंकी, नेहा, अंजू, मंजु, एकता, नीलम, सुमन व नीतू शामिल हैं। ये भावी अध्यापिकाएं राजकीय कन्या विद्यालय की 20 छात्राओं का हर रोज एक पीरियड लेती हैं। जिसमें वे उन्हें सहायक शैक्षणिक सामग्री सहित कैलकुलेटर की सहायता से प्रशिक्षित करती हैं।
विज्ञापन


भावी अध्यापिकाओं ने बताया कि इस प्रयोग के अनुसार बच्चों को नए तरीकों से जमा व घटा समझाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि उन्हें आगे चलकर इन सवालों को समझने एवं इनका हल करने में परेशानी न हो। इसके लिए बाद में एक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बच्चों को दिए गए ज्ञान का परीक्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाइट में प्राध्यापक प्रवीण गुप्ता ने बताया कि कई बार सुनने में आता है कि सरकारी स्कूल में आठवीं, दसवीं तक के बच्चों को जमा व घटा तक करना नहीं आता। ऐसी परेशानी से बचने के लिए कक्षा तीसरी के 20 बच्चों का चयन करके उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस प्रयोग के परिणाम के बाद इसे ओर अधिक बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed