फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dial 112 vehicle hits bike in Kaithal, video of it dragging goes viral

Haryana Police: कैथल में डायल 112 वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, घसीटने का वीडियो वायरल

Sat, 07 Dec 2024 05:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, ढांड (कैथल)
संवाद न्यूज एजेंसी, ढांड (कैथल) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 07 Dec 2024 05:15 PM IST
सार

ग्रामीणों ने डायल 112 वाहन को रोका और चालक से सवाल किए। वायरल वीडियो में पुलिस कर्मचारी यह कहते नजर आ रहे हैं कि "यह तो सबसे हो जाता है।" ग्रामीणों ने घायल पिता-पुत्र को कौल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।

विज्ञापन
Dial 112 vehicle hits bike in Kaithal, video of it dragging goes viral
कैथल डायल 112 - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा पुलिस का सेवा, सुरक्षा और सहयोग का नारा उस समय सवालों के घेरे में आ गया जब चंदलाना के पास डायल 112 वाहन चालक ने शराब के नशे में बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी और उनकी बाइक को घसीटता हुआ घटनास्थल से फरार होने का प्रयास किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

शुक्रवार रात हुए हादसे में प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डायल 112 का वाहन बाइक को पीछे से टक्कर मारने के बाद बाइक को करीब 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा। बाइक सवार राजेश और मोहित साकरा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राजेश को सिर और हाथ में गहरी चोटें आई हैं, जबकि मोहित को बाजू में चोटें आईं।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने डायल 112 वाहन को रोका और चालक से सवाल किए। वायरल वीडियो में पुलिस कर्मचारी यह कहते नजर आ रहे हैं कि "यह तो सबसे हो जाता है।" ग्रामीणों ने घायल पिता-पुत्र को कौल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में कैथल सरकारी अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद ढांड थाना प्रभारी राजेंद्र ने बताया कि डायल 112 वाहन के तीनों कर्मचारियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed