फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dial 112 car in-charge assaulted

डायल 112 की गाड़ी के इंचार्ज से मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Dial 112 car in-charge assaulted
डायल 112 की गाड़ी के प्रभारी ने कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

किताब सिंह ने पुलिस थाने को दी शिकायत में बताया कि वह ईआरवी गाड़ी नंबर 0386 पर प्रभारी पद पर नियुक्त है। 25 जून की को उसकी गाड़ी पर सिपाही संजीव व कर्मचारी कृष्ण कुमार ड्यूटी पर तैनात थे। दोपहर 12 बजे उन्हें पंचकूला से सूचना मिली कि कश्यप धर्मशाला में झगड़ा हो गया है। इसके बाद वे लोकेशन के आधार पर घटनास्थल कश्यप धर्मशाला पहुंच गए। वहां पर चार लोग हुड़दंग बाजी कर रहे थे। उन्होंने साथी कर्मचारी की सहायता से उन्हें काबू करने की कोशिश की। इस दौरान पट्टी अफगान निवासी आरोपी बलविंद्र ने कांच की खाली बोतल उसकी दाहिनी आंख पर मार दी। इससे उसकी आंख पर गहरी चोट आई और उसके आंख से दिखना बंद हो गया। इसके बाद उसके साथी आरोपी सीवन गेट निवासी दीपक ने उससे हाथापाई की और उसकी वर्दी फाड़ दी। साथी कर्मचारी उसे सिविल अस्पताल लेकर आए। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर आरोपी सीवन गेट निवासी दीपक और पट्टी अफगान निवासी बलविंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed