{"_id":"57950e294f1c1b2932c4b996","slug":"dhurmshala-innugration-randeep-sujewala-abhinandan-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी में अहम योगदान रहा है गुर्जर समाज का : सुरजेवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी में अहम योगदान रहा है गुर्जर समाज का : सुरजेवाला
ब्यूरो कैथल
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
लोगों ने किया सुरजेवाला का अभिनंदन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रवक्ता एवं कैथल के विधायक रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि गुर्जर समाज का देश की आजादी में अहम योगदान रहा है, गुर्जर समाज के लोग मेहनतकश किसान होने के साथ-साथ व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। वे समाज को संगठित करने और पीड़ित मानवता के सहायतार्थ किए जाने वाले सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। यह बातें सुरजेवाला ने रविवार को सीवन रोड स्थित गुर्जर समाज की 2500 गज में बनी धर्मशाला के उद्घाटन अवसर पर कही।
उन्होंने गुर्जर समाज द्वारा उन्हें दिए गए ओजस्वी अभिनंदन पर आभार व्यक्त किया। सुरजेवाला ने बताया कि वर्ष 2005 के बाद पिछड़े हुए कैथल में सुधार की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। यहां विभिन्न परियोजनाओं को शुरू करवाया गया। विकास के इस सफर में आगे बढ़ते हुए उनका यही प्रयास रहा कि हर उस परियोजना को, जिसमें जनता के हित जुड़े हों, उसे संत, महात्मा अथवा महापुरुषों के नाम पर समर्पित किया जाए।
इस मौके पर गुर्जर समाज की तरफ से रणदीप सुरजेवाला, बच्चन सिंह आर्य, संजय छोक्कर, पूर्व विधायक अर्जन सिंह, ललित नागर विधायक तिगांव, पूर्व विधायक अन्नत राम, रतन लाल, ज्ञान चंद का सभा की तरफ से महामाला व स्मृति चिन्ह व मान सम्मान का प्रतीक पगड़ी पहना कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, बलबीर तंवर, अनिल बलंवती, रामपाल, डा.श्याम साहनी, विक्रम एडवोकेट, गुरूदत, शेरसिंह कठवाड़, जसबीर खेड़ीराय वाली, राजेश ग्योंग, बलकार क्योडक़, रणबीर क्योडक़, रामचन्द्र ढांड, रामदिया पुनिया सहित गुर्जर समाज के सदस्य मौजूद रहे।