फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dhand's Axis Panwar secures All India 25th rank in UGC-NET

Kaithal News: ढांड के अक्ष पंवार ने यूजीसी-नेट में ऑल इंडिया 25वीं रैंक हासिल की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dhand's Axis Panwar secures All India 25th rank in UGC-NET
31 ढांड 03 यूजीसी नेट क्वालीफाई अक्ष।
ढांड। गांव ढांड के होनहार युवक अक्ष पंवार ने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 25वीं रैंक हासिल कर गांव का नाम रोशन किया है। अक्ष की इस उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर है। परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

मास्टर रोशन लाल पवार ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से जारी आधिकारिक स्कोरकार्ड के अनुसार अक्ष पंवार ने एनवायरमेंटल साइंस विषय से परीक्षा दी थी। इस विषय में 30,047 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था जबकि 23,522 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। अक्ष ने 300 में से 198 अंक प्राप्त करते हुए 99.8979679 पर्सेंटाइल हासिल किया। उन्हें जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्य घोषित किया गया है। अक्ष की सफलता पर उनके माता-पिता, परिवार के सदस्यों और गुरुजनों में गर्व का माहौल है।
विज्ञापन

पंवार ने कहा कि अक्ष ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता गांव के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि अक्ष ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गांव का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्ष पंवार की सफलता पर गांव के सरपंच जसबीर सिंह कसाना, बलकार चेयरमैन, मा. रोशन लाल पंवार, अशोक कुमार, अमनदीप गोल्डी, संजीव पंवार, संदीप कसाना, गुरजीत सिंह, गुरमीत, सतनाम, करनैल सिंह, ऋषि पाल पंवार, गुरनाम सिंह, बीरा राम, जितेंद्र कुमार, कलट्टर सिंह, चंदन राम, जयभगवान सहित अन्य ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि अक्ष की उपलब्धि से गांव के युवाओं को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

31 ढांड 03 यूजीसी नेट क्वालीफाई अक्ष।

31 ढांड 03 यूजीसी नेट क्वालीफाई अक्ष।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed