फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Devotees gave a grand welcome by showering flowers on the palanquin

पालकी पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Devotees gave a grand welcome by showering flowers on the palanquin
Devotees gave a grand welcome by showering flowers on the palanquin - फोटो : Kaithal
श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी तक प्रभात फेरी निकाली जा रही है। रविवार को तीसरी प्रभात फेरी समिति की ओर से श्री कृष्ण कृपा सेवा मंदिर में करवाई गई। भगवान श्री कृष्ण की पालकी मंदिर से चलकर व पूरे शहर का चक्कर लगाकर वापस जब मंदिर में पहुंची तो वहां उपस्थित संजय आहूजा के परिवार के सदस्यों व अन्य श्रद्धालुओं ने पालकी पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। प्रभातफेरी का शुभारंभ प्रधान संजय आहूजा शंटी ने दीप प्रज्वलित करके किया। प्रभात फेरी में चीका से कश्मीरी लाल ने अब न छूटेगी गोपाल धुन लागी भजन सुनाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रभात फेरी के समापन पर आरती की गई व प्रसाद का वितरण किया गया। प्रधान संजय आहूजा शंटी ने बताया कि दो अगस्त की प्रभात फेरी जीओ गीता युवा चेतना की तरफ से श्री कृष्ण कृपा सेवा मंदिर में होगी। इस अवसर पर प्रधान संजय आहूजा शंटी, पूर्व प्रधान सुरेश सरदाना राजू, कश्मीरी लाल चीका, केवल कृष्ण मिड्ढा, राजीव मिड्ढा, कार्तिक सरदाना, कृष्ण वधवा, हरदीप नागपाल, रजनी नागपाल, गीतू आहूजा व संजना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed