{"_id":"65396d17f25edb0c9d046204","slug":"devotees-gathered-at-baba-rajpuri-math-on-ekadashi-kaithal-news-c-18-1-knl1004-250174-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एकादशी पर बाबा राजपुरी मठ में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एकादशी पर बाबा राजपुरी मठ में उमड़े श्रद्धालु
Thu, 26 Oct 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। बाबा लदाना गांव स्थित बाबा राजपुरी मठ में दशहरे पर लगने वाला वार्षिक मेला बुधवार को भी दूसरे दिन जारी रहा। एकादशी के अवसर पर डेरे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी।
पूजा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की रात तक लाइनें लगी रही। बुधवार को दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा राजपुरी की पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी। श्रद्धालुओं ने बाबा राजपुरी की प्रतिमा पर दूध, फल, फूल व प्रसाद चढ़ाकर परिवार के साथ-साथ धन-धान्य एवं पशुधन की समृद्धि के लिए कामना की। मंदिर के बाहर बने सरोवर में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।
बाबा राजपुरी के मेले में एकादशी के दिन आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर के स्थानों से भी श्रद्धालु पहुंचे। डेरे के महंत दूजपुरी ने बताया कि मेले में हरियाणा, पंजाब, उतराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान से भी श्रद्धालुओं और साधुओं ने पहुंचकर पूजा-पाठ किया। एकादशी के दिन कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच लाखों श्रद्धालुओं ने पूजा की और अनाज का दान भी किया। वहीं मेले में पहुंचे बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी भी की जिला पुलिस की ओर से सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए गए। महिला व पुरुष कर्मचारी विभिन्न रास्तों से लेकर मेला स्थल पर सुरक्षा में जगह-जगह तैनात रहे। मेले के दौरान डेरे के मुख्य द्वार से लेकर मंदिर तक कई जगहों पर भंडारों का आयोजन किया गया। आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने पंचायतों के सहयोग से भंडारे लगाए। सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं ने भंडारे में हलवा, पूरी, खीर व सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। डेरे की ओर से मंदिर के गेट के पास भंडारा लगाया गया जो जारी रहेगा।
विज्ञापन
मेले के दौरान सेवा में लगे युवा जसबीर जस्सी, बंटी व सुरजीत ने बताया कि दूसरे दिन मेला पूरी व्यवस्था के साथ जारी रहा। उन्होंने बताया कि वीरवार को मेला मैदान में विशाल कुश्ती दंगल में देश के अलग-अलग स्थानों से पहलवान भाग लेंगे। डेरे व ग्रामीणों की ओर से कुश्ती प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। संवाद
महंत का लिया आशीर्वाद, भंडारे में चखा प्रसाद
कलायत। चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित गांव बात्ता के बाबा राजपुरी डेरा में चल रहे तीन दिवसीय मेला में बुधवार को अनेक गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा राजपुरी व मां हिंगलाज की पूजा की। डेरा प्रबंधक समिति ने बेहतीरन प्रबंध किए थे। थाना प्रभारी रोहताश जांगड़ा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। पूजा के लिए फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा भी डेरा में पहुंचे। पूजा के बाद उन्होंने महंत नरेश पुरी का आशीर्वाद भी लिया। डेरा महंत बाबा नरेश पुरी ने बताया कि वीरवार को विशाल भंडारे के साथ ही मेले का समापन हो जाएगा। प्रबंधक समिति सदस्यों संजीव भारद्वाज, शिव कुमार, प्रदीप राणा, जसवंत सिंह, पवन सरपंच, साहिब सिंह व किरण पाल राणा ने मेले में अपनी सेवाएं दीं।