फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Devotees danced to the song Main Ladla Khatu Wale Ka...

Kaithal News: मैं लाडला खाटू वाले का... गीत पर जमकर झूमे श्रद्धालु

Mon, 18 Mar 2024 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 18 Mar 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the song Main Ladla Khatu Wale Ka...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। दशहरा मैदान में शनिवार देर शाम नौवें श्री बाबा खाटू श्याम संकीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया। श्री बाबा श्याम परिवार सीवन की ओर से फाल्गुन महोत्सव के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि विनेश मेहता व सचिन मित्तल ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान मैं लाडला खाटू वाले का... आदि गीतों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।

कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि डॉ. सुशील गुप्ता, पूर्व विधायक बूटा सिंह, विवेक गोयल ने शिरकत की। संकीर्तन में भजन गायिका आरती शर्मा दिल्ली और हर्ष गोयल कुरुक्षेत्र ने अपने भजनों से समां बांध दिया और श्रद्धालुओं को बाबा के भजनों पर झूमने पर मजबूर कर दिया। गायकों के भजन मैं लाडला खाटू वाले पर श्रद्धालु जमकर नाचे। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि श्री बाबा श्याम परिवार की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम सराहनीय हैं। इस दौड़ भाग की जिंदगी में लोगों को भगवान के भजन करने और प्रभु का सिमरन करने के लिए समय अवश्य निकालना चाहिए। इस प्रकार के आयोजनों से लोगों को रुझान धर्म के कार्यों की ओर होता है और आपस में भाईचारा बढ़ता है। समय समय पर इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं का यह कर्तव्य होता है, वह लोगों के हितों के लिए कार्य करें और लोगों को साथ लेकर चलें। इसी कड़ी में श्री बाबा श्याम परिवार भी बहुत सराहनीय कार्य कर रहा है। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रभु का प्रसाद ग्रहण किया। मंच संचालन मांगे राम शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर बाबा श्याम परिवार के प्रधान संजय कंसल, संरक्षक मनोज गिरधर, उप प्रधान सोनू सैनी, चिमन लाल गर्ग, वीना मेहता, कृष्ण गर्ग, सुरेंद्र सरदाना, टीना माई, सुधीर मिढा, अमरेंद्र खारा, गोलू कामरा, पवन शर्मा, संजू गुप्ता, नरेश मुंजाल, मोहित बंसल, नीरज बंसल, इंद्र मोहन रहेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed