श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति सीवन द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में गीता मनीषी व महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा से प्रभातफेरियां निकाली जा रही हैं। शनिवार को दूसरी प्रभात फेरी समिति के सदस्य हरदीप नागपाल के निवास स्थान पर हुई। भगवान श्री कृष्ण जी की पालकी जब श्री कृष्ण कृपा सेवा मंदिर से चलकर हरदीप नागपाल के निवास स्थान पर पहुंची तो वहां उपस्थित हरदीप नागपाल, रजनी नागपाल सहित अन्य श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा करके भगवान श्री कृष्ण की पालकी का भव्य स्वागत किया। इसके बाद प्रभातफेरी में उपस्थित भजन गायकों के भजन सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए व भजनों को सुनकर झूमने लगे। इसके बाद आरती व गीता पाठ किया व प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के प्रधान संजय आहूजा शंटी, पूर्व प्रधान सुरेश सरदाना राजू, विजय सरदाना, राजीव मिड्ढा, हरदीप नागपाल, केवल कृष्ण मिड्ढा, जीत कामरा, मोहित गोयल, शैम्पी सलूजा, रजनी नागपाल, अंकिता नागपाल, सोनिया आनंद, उषा मिड्ढा व गीतू आहूजा मौजूद रहे। संवाद