फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Devotees broke their fast by offering Arghya to the rising sun.

Kaithal News: उगते सूर्य को अर्घ्य दे श्रद्धालुओं ने किया व्रत का पारण

Sat, 09 Nov 2024 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 09 Nov 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Devotees broke their fast by offering Arghya to the rising sun.
कैथल। बाबा शीतलपुरी डेरे के घाट पर शुक्रवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धालुओं ने व्रत का पारण किया और प्रसाद भी बांटा। इस बार पूर्वांचल जन विकास सेवा समिति की ओर से बाबा शीतलपुरी डेरे के घाट पर नौवें छठ महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया था। वीरवार को छठ माता का जागरण भी करवाया गया। जिसमें गायकों ने भजनों से छठी मैय्या की महिमा का गुणगान किया
विज्ञापन

पूर्वांचल जन विकास सेवा समिति के प्रधान जय किशन राय ने बताया कि बाबा शीतलपुरी डेरे के घाट पर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों और कस्बों से श्रद्धालु एकत्रित हुए थे। पूर्वांचल समाज के लोगों ने वीरवार की शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देकर पूजा-अर्चना की थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह के समय उगते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया। वीरवार रात में भोजपुरी गायक और गायिका ने छठ माता का गुणगान किया और कलाकारों ने भव्य झांकियों की प्रस्तुति दी। छठ पर्व के इस कार्यक्रम में कैथल से कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला, महंत रमनपुरी, निरंजन पुरी, हरीश शास्त्री, पंडित प्रेम शंकर शास्त्री सहित ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समिति के प्रधान जयकिशन राय ने बताया कि पूर्वांचल के लोगों में छठ पर्व को लेकर काफी उत्साह रहता है। जिसके चलते वह इस पर्व की दीपावली से अगले दिन ही तैयारियां शुरू कर दी गई थी। लगातार चार दिन तक चले इस पर्व में महिलाओं की ओर से लगातार तीन दिन तक उपवास किया। जिसमें दो दिन तक निर्जला व्रत रखा। जिसमें छठ पर्व से अगले दिन व्रत खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed