फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   devlopment, kaithal, haryana, announcements

थोड़ा हुआ, बहुत ज्यादा करने की जरुरत है

Wed, 26 Oct 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल Updated Wed, 26 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
devlopment, kaithal, haryana, announcements
कैथ्‍ाल - फोटो : कैथ्‍ाल
कैथल। प्रदेश में भाजपा की सरकार बने हुए दो साल पूरे हो गए हैं। लेकिन अभी तक अनेकों योजनाएं पाइपलाइन में हैं। मुख्यमंत्री द्वारा जिले में की गई 110 घोषणाओं में से महज नौ ही पूरी हुई हैं। इनमें भी दो घोषणाएं पूरे प्रदेश के स्तर की हैं। वहीं सबसे बड़ी संस्कृत विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा पाइपलाइन में अटकी हुई है। विपक्ष सरकार को महज घोषणाओं की सरकार बता रहा है तो भाजपा नेता विकास की रफ्तार तेज होने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2014 में सरकार बनने के बाद 26 अक्टूबर को सरकार को बने हुए दो साल पूरे हो गए हैं। इस दौरान जिले में विकास के लिए करीब 110 घोषणाएं हुईं। जिनमें से अब तक 9 घोषणाएं पूरी हुई हैं। 29 पर काम जारी है, 7 घोषणाएं जमीन पर काम करने योग्य नहीं पाई गईं तो कलायत रैली की 23 घोषणाओं को मंजूरी मिली है। 41 घोषणाएं गुहला-चीका, पूंडरी व कैथल के लिए स्वीकृत हैं। उन पर आवश्यक मंजूरी लिए जाने सहित कई अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन


ये 9 घोषणाएं हो पाई हैं पूरी :
1. जिले में भगवान वाल्मीकि जयंती पर आयोजित हर साल सरकार द्वारा जयंती मनाए जाने की घोषणा को प्रदेश भर में लागू कर दिया गया है।
2. कैथल में घोषित पुलिस के लिए मोटरसाइकिल खरीदने की घोषणा पूरी हो चुकी है।
3. पूंडरी में तीन नए ट्यूबवेल लगाए गए हैं।
4. जड़ौला, पोबाला, बेगपुर रोड को चौड़ा किया गया है।
5. सीवरेज में काम करते समय मौत होने पर परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता दिए जाने को मंजूरी मिल चुकी है।
6. न्यायिक परिसर के लिए विभिन्न कार्यों हेतू एक करोड़ की राशि जारी हो चुकी है। इसमें तीन घोषणाएं शामिल हैं।
7. गुहला-चीका, कैथल, पूंडरी के लिए 5-5 करोड़ रुपये सहित ग्रांट स्वीकृत हो चुकी है। इसमें काम जारी हैं।

इन घोषणाओं पर चल रहा है काम:
क्योड़क में कोटीकूट तीर्थ के लिए पांच करोड़ की राशि स्वीकृत हो चुकी है। लेकिन अभी यहां काम शुरू नहीं हो पाया है। गुहला-चीका में सरकारी कॉलेज का निर्माण जारी है। फल्गू तीर्थ पर भी करीब 4 करोड़ 26 लाख रुपये से काम जारी है। साकरा में कम्यूनिटी सेंटर बनाया जा रहा है। गुहला-चीका, कैथल व पूंडरी के लिए 5-5 करोड़, गुहला-चीका विधानसभा में 10 करोड़ की ग्रांट से काम जारी है। पाई में मॉडल गांव बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि से काम जारी है। पूंडरी, पुतेहपुर में पानी की निकासी की योजना पर काम जारी है। कैथल में शहीद भगत सिंह कालोनी व सुभाष नगर में सीवरेज की योजना पर काम जारी है। गुहला-चीका मेें 44 करोड़ रुपये से शहर में सड़कों के आधुनिकीकरण व जिले में कई बड़े मार्गों पर काम जारी है। वहीं 31 करोड़ रुपये की लागत से कैथल से कुरुक्षेत्र तक सड़क को चौड़ा करने की योजना पर भी काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन योजनाओं पर लग सकता है ब्रेक:
मुख्यमंत्री द्वारा घोषित गांव मूंदड़ी में संस्कृत विश्वविद्यालय बनाने का मामला जमीन ना मिलने के कारण खटाई में पड़ सकता है। इसके अलावा 200 बेड के अस्पताल के लिए अभी तक 95 नए पदों की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। जबकि कैथल के सूरजकुंड में नहरी पानी भरने की योजना अभी कागजों लटकी है। अभी विभाग यही तय नहीं कर पा रहे हैं कि कौन सा विभाग इस काम को करेगा।

महंगाई कम हुई है। कई वस्तुओं के दाम कम आए हैं। सरकार की नीतियों का सबसे बड़ा असर जमीन के सस्ता होने में दिखता है। जिससे जरूरतमंद व्यक्ति भी अब अपना घर बनाने के लिए जमीन का टुकड़ा खरीद सकता है। सरकार द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा व कई ओर ऐसे क्षेत्र हैं। जहां अधिक ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।
कुलदीप कुमार, वार्ड नंबर 6

यह केवल घोषणाओं की सरकार है: सुरजेवाला
विधायक एवं कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह घोषणाओं की सरकार है। भाजपा नेताओं को जनहित से कोई सरोकार नहीं है। अस्पताल में बेशक मरीज भटकते रहें, लेकिन सरकार द्वारा अपनी ही घोषणाओं पर काम नहीं किया जा रहा। वहीं अनेकों ऐसी घोषणाएं हैं। जिन पर काम नहीं हो रहा। सरकार को लफाजी छोड़कर जनहित की योजनाएं लागू कर लोगों को राहत पहुंचानी चाहिए। ताकि जनता ने उन्हें जो मौका दिया है। उसके लिए जनता को परेशान ना होना पड़े।


समग्र विकास की ओर बढ़ रहा है हरियाणा:
कैथल से भाजपा के प्रत्याशी रहे राव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा समग्र विकास की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री के कोटे से शहर में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए जमीनी स्तर से योजनाओं को लागू किया जा रहा है। कुछ योजनाओं की स्वीकृति में समय लग सकता है। लेकिन माननीय मुख्यमंत्री ने जितनी भी घोषणाएं की हैं। उन पर काम चल रहा है। शीघ्र ही इन परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed