{"_id":"57e0318f4f1c1b223aa83637","slug":"development-work-23-crore-villeges-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों के लिए दिए 23 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों के लिए दिए 23 करोड़
ब्यूरो कैथल
Updated Tue, 20 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
विधायक का जोरदार स्वागत किया गया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवन में विकास कार्यों को गति देने के लिए 23 करोड़ 16 लाख रुपये की ग्रांट मंजूर की गई है। यह पैसे सीवन के विकास के लिए खर्च किए जाएंगे जिसमें स्ट्रीट लाइटें, अस्थाई बस शेल्टर, रामा आश्रम हाल, फिरोजपुर रोड पर शमशान घाट में बरामदा व चारदीवारी, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कें, जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा गंदे पानी की निकासी व पीने के पानी के लिए पाईप लाईन, दो नए ट्यूबवेल, गलियां इत्यादि शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त भी जब भी पैसे की आवश्यकता होगी पैसा दिया जाएगा। उपरोक्त विचार हलका गुहला विधायक कुलवंत बाजीगर ने सीवन में व्यक्त किए।
बाजीगर सीवन में शाम सुंदर आहुजा के निवासी पर एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व गांव सीवन में विधायक के पहुंचने पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बाजीगर ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ क्षेत्र में चहुंमुखी विकास करके आम आदमी को सभी सुविधाएं जुटाने का प्रयास करेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व वाली सरकार द्वारा बनाई गई नीतियां यह सिद्ध करती है कि सरकार की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। इस अवसर जिला परिषद की चेयरमैन सुखविंद्र कौर, पवन दीप कौर खारा, शैली मुंजाल, अनिता मुंजाल, नेत्रपाल शर्मा, अमरेन्द्र सिंह खारा, गज्जन सिंह, बलविन्द्र सिंह प्रभावत, पुष्पिन्द्र सिंह रसूलपुर, संदीप सैनी, मांगे राम शर्मा आदि मौजूद रहे।