{"_id":"5884f9014f1c1b4258efe9cc","slug":"development-issue-incomplete-construction-people-face-problem-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरी पड़ी हैं नगर की अधिकांश गलियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरी पड़ी हैं नगर की अधिकांश गलियां
ब्यूरो कैथल
Updated Sun, 22 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
गलियों में तोड़-फोड़ करके अधूरा छोड़ दिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलायत में गलियों में तोड़-फोड़ करके अधूरा छोड़ दिया गया है। जिस कारण लोग परेशान हैं। नगरपालिका प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। टूटी गलियों में गिरकर राहगीर चोटिल हो रहे हैं। दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। नायक मोहल्ला के लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। बलजीत सिंह, धनीराम, नवीन धीमान, सुमन, सुजाता, सीता राम का कहना था कि नायक मोहल्ले से छोटे स्कूल तक जाने वाली मुख्य सीसी की गली पिछले साल ही लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई थी। इस गली को कुछ समय पहले तोड़ दिया गया जिसके कारण से वे लोग अपने घर तक में नहीं जा पाते। अपने घरों में वाहन लेकर जाया ही नहीं जा सकता।
कुछ वार्डों में पिछले वर्ष से ही लंबित है निर्माण
कुछ वार्डों में तो गलियां पिछले वर्ष से टूटी पड़ी है। राधेश्याम, सुरेश कुमार, मन्नू कपूर, अंकुर निर्मल आदि का कहना था कि मेन बाजार की गली में सीवरेज पाइप डाले दो साल हो गये हैं। सीवरेज मेनहोल को बनाये जाने के बाद ऐसे ही छोड़ दिया गया। अब करीब एक साल हो गया है गलियों को खोदे हुए पर उनको बनाया नहीं जा रहा। नगर में एक नहीं करीब 8 गलियां ऐसी हैं जो खुदी पड़ी हैं पर उनका निर्माण कार्य नहीं हो रहा।
नगर की अन्य गलियों के साथ-साथ पुराने मेन बाजार की गली के न बनाये जाने से बच्चे व बुजुर्गों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रात्रि में तो इस गलियों से निकलना भी मुश्किल है तथा इनमें गिर कर लोग चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
मन्नू कपूर, राधेश्याम, राजेश का कहना है कि वे लोग समस्या को लेकर नगर पालिका में लगातार जा रहे हैं पर सुनवाई करने के लिए कोई मिलता ही नहीं। नगरपालिका में न तो स्थाई सचिव है तथा न ही स्टाफ, लोगों की सुनवाई करे तो कौन। यदि नगरपालिका में अधिकारी हैं ही नहीं तो इन निर्माण एजेंसी से कार्य ले कौन रहा है तथा कौन उनके कार्य का निरीक्षण कर रहा है।