फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   development issue, cm raili in kaithal, people ask to cm

सीएम साहब! अब तो नजरें इनायत कीजिए

Sat, 28 May 2016 12:18 AM IST
beaure/kaithal,amar ujala
beaure/kaithal,amar ujala Updated Sat, 28 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
 सीएम साहब! विकास का इंतजार करते हुए डेढ़ साल बीत गए। अब तो कैथल की तरफ नजरें इनायत कीजिए। आज कैथल का हर वासी शायद मुख्यमंत्री से यही कहना चाहता है। तभी तो जिला मुख्यालय में आज होने वाली सीएम की रैली की तरफ सभी टकटकी लगाए बैठें हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के इतने दिन बाद शायद कैथल के विकास के लिए उनका इंतजार आज खत्म हो जाएगा और मुख्यमंत्री अपने पिटारे से कैथलवासियों को सौगातें देकर जाएंगे। हालांकि कैथल विधानसभा से चुनाव लड़ चुके राव सुरेंद्र सिंह इस रैली के संयोजक हैं। उन्होंने पहले से ही शहर के लिए करीब 125 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की परियोजनाएं तैयार की हैं। जिन्हें मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को नई अनाज मंडी में रैली की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने रैली के आयोजन संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के मन में कैथल के प्रति अत्यधिक लगाव है। इसी कारण उन्होंने प्रदेश भर से कैथल के गांव क्योड़क को विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया है।
विज्ञापन


मनोहर लाल कैथल के प्रति इस लगाव को विकास रैली में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की घोषणा करके साबित भी करेंगे।  उन्होंने स्वयं समय-समय पर कैथल विकास रैली की तैयारियों की सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ समीक्षा की है। सभी वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं में इस रैली को लेकर भारी उत्साह एवं जोश है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के बारे में विपक्ष के किसी भी नेता को टिप्पणी करते समय भाषा की मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री समस्त प्रदेश वासियों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



रैली स्थल को सेक्टरों में बांटा :
प्रत्येक सेक्टर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। रैली स्थल पर 30 गुना 35 फुट का मुख्य मंच बनाया गया है। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक मंच भी बनाया गया है, जहां से कलाकार जनता का मनोरंजन करेंगे। डीसी रविप्रकाश गुप्ता ने बताया कि रैली के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात :
एसपी सुमित कुमार ने कहा कि प्रशासन की ओर से सुरक्षा के दृष्टिगत व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पुलिस की ओर से वाहनों की पार्किंग के लिए भी विशेष स्थान निर्धारित किए गए हैं। रैली स्थल पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे तथा पीसीआर भी तैनात की जाएगी।

मुख्यमंत्री देंगे शहर को सौगात :
रैली के संयोजक राव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सीएम कैथल को सैंकड़ों करोड़ रुपये की सौगात देेंगे। उन्होंने करीब 150 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का मांग पत्र तैयार किया है। इसके अलावा सीएम से उम्मीद है कि वे कैथल को और भी बड़ी सौगात देंगे। जिससे जिले में युवाओं को रोजगार मिलेगा। विशेष रूप से व्यवसायिक शिक्षा पर उनका जोर रहता है। इसीलिए उन्हें उम्मीद है कि सीएम रोजगार परक शिक्षा के लिए बड़ा ऐलान करेंगे।


वहीं भाजपा के एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रविभूषण गर्ग ने कहा कि सीएम मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री हरियाणा कैथल विधानसभा की जनता को संबोधित करेंगे और कैथल की जनता के लिए विकास योजनाओं का पिटारा खोलेंगे। उन्होंने कहा कि इस विकास रैली में मुख्यमंत्री जिला कैथल के लिए करोड़ों रुपयों की परियोजनाओं की मंजूरी की घोषणा करके जिले के विकास में एक नया इतिहास लिखेंगे। इस अवसर पर जगदीश गुप्ता और सुरेश जांगड़ा मौजूद रहे।



सीएम बनते ही आरकेएसडी में किया था जनसभा को संबोधित :
सीएम मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री बनने के कुछ दिनों बाद ही आरकेएसडी कॉलेज में रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। उस समय गुहला में कन्या कॉलेज खोलने की बड़ी घोषणा की थी। इसके बाद वे 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भी कैथल आए थे। वहीं एक बार डा. अशोक गर्ग के पुत्र के विवाह में भी सीएम पहुंचे थे। वहीं महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित रैली को भी सीएम ने संबोधित किया था। वहीं गांव क्योड़क में दो बार कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed