फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Development blueprint ready in 20 colonies that became legal

Kaithal News: वैध हुईं 20 कॉलोनियों में विकास का खाका तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Development blueprint ready in 20 colonies that became legal
कैथल। शहर में अवैध से वैध हुई कॉलोनियों में रह रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। आचार संहिता हटने के बाद अब नगर परिषद ने वैध हुई 20 काॅलोनियों में विकास कार्य का खाका तैयार कर लिया है। इसके तहत अब तक अमृतसरिया और भगत सिंह काॅलोनी में करीब 25 लाख रुपये के विकास कार्य पूरे कर लिए गए हैं, जबकि 12 अन्य काॅलोनियों में विकास कार्य को लेकर आठ करोड़ रुपये की निविदा सूचना जारी की गई है।
विज्ञापन

पिछले साल जुलाई माह में पंथ नगर, अमृतसरिया डेरा, शुगर मिल कालोनी पार्ट-टू, रणधीर कालोनी फेस-वन, डिफेंस कालोनी, एक्सटेंशन-वन, शहीद भगत सिंह कालोनी एक्सटेंशन, अर्जुन नगर एक्सटेंशन- वन, आक्सफोर्ड स्कूल कालोनी, शुगर मिल कालोनी पार्ट-तीन, शहीद भगत सिंह एक्सटेंशन फेस-टू, जनकपुरी एक्सटेंशन-वन, जनकपुरी एक्सटेंशन-तीन, जीवन राइस मिल के पीछे वाली कालोनी, हेरिटेज स्कूल के पास कालोनी, मायापुरी कालोनी एक्सटेंशन, ओशाेपुरम विस्तार, सच कैंटीन के पीछे वाली कालोनी, ओशो पुरम, राधा स्वामी सत्संग भवन- टू कालोनी के पास, कपिल नगर कालोनी को वैध किया गया था।
विज्ञापन

इन कॉलोनियों में अब जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी कर विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। इन विकास कार्यों में गली, नालियां व सड़कें बनाई जाएंगी। इसमें अर्जुन नगर, डिफेंस काॅलोनी, राधा स्वामी काॅलोनी, जीवन रास मिल काॅलोनी, सच कैंटीन कालोनी, ओशोपुरम कालोनी, हैरिटेज काॅलोनी, भगत सिंह कॉलोनी एक्सटेंशन एक, दो व तीन काॅलोनी, शुगर मिल काॅलोनी व जनकपुरी काॅलोनी में विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल जुलाई में वैध हुई 20 कॉलोनियों में से दो काॅलोनियों में 25 लाख रुपये के विकास कार्य हो चुके हैं। अन्य 12 काॅलोनियों में विकास कार्य को लेकर आठ करोड़ रुपये की निविदा सूचना जारी कर दी गई है। जल्द ही यहां विकास कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे।

- कुलदीप मलिक, ईओ, नगर परिषद, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed