फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Destitute Animals: As soon as the medicine, the merge increased

बेसहारा पशु : ज्यों-ज्यों दवा की, मर्ज बढ़ता गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Destitute Animals: As soon as the medicine, the merge increased
39-कैथल। ढांड रोड पर सड़क बीच बैठे हुए गोवंश व पास से गुजरते हुए वाहन। - फोटो : Kaithal
कैथल। शहर की नई सरकार की प्राथमिकताओं में शुमार बेसहारा पशुओं की समस्या घटने के बजाय बढ़ती जा रही है। बारिश में पशुओं को नंदीशाला में भेजने का काम ठप हो गया है और पशुओं की बढ़ती तादाद कई समस्याओं का सबब बन चली है। सड़कों पर जगह-जगह डेरा जमाए बेजुबान जहां सड़क दुर्घटनाओं में लोगों के घायल होने की वजह बने हैं, वहीं खुद भी जख्मी होकर इधर-उधर घूमने को विवश रहते हैं।
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर बेसहारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। नगर परिषद की ओर से नंदीशाला में पशु भेजने का काम बारिश के कारण बंद हो गया है। नंदीशाला में बारिश में चारा खराब होने और संसाधनों की कमी के कारण समिति ने कुछ दिनों की मोहलत मांगी है। इससे पशुओं को हटाने का काम शुरू होने के तीन-चार दिन बाद ही बंद हो गया।
विज्ञापन

शहर के चीका रोड, खनौरी रोड, पुराना बस अड्डा, करनाल रोड बाइपास, जाखौली अड्डा, ढांड रोड, करनाल रोड, अंबाला रोड, अमरगढ़ गामड़ी, चंदाना गेट, प्रताप गेट, सीवन गेट, डोगरा गेट, शक्ति नगर, माता गेट, खुराना रोड, माडल टाउन में बेसहारा गोवंश होने की समस्या सबसे ज्यादा है। एक अनुमान के मुताबिक शहर की सड़कों पर एक हजार के आसपास पशु विचरण करते देखे जा सकते हैं। नगर परिषद के गठन के बाद हाउस की पहली बैठक में इस समस्या के समाधान पर चर्चा भी हुई थी। फिर भी अब तक इस दिशा में समाधान के लिए कोई काम शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासी राजू, विजय, राजेश आदि ने कहा कि पशुओं के कारण सड़कों पर रोज हादसे हो रहे हैं। काले रंग का पशु सड़क पर नजर नहीं आता। ऊपर से कई इलाकों में स्ट्रीट लाइट भी बंद है। इससे अंधेरा रहता है और एकदम से वाहनों के सामने पशुओं के आने से हादसे हो रहे हैं। कहा कि इस समस्या का शीघ्र समाधान कराना चाहिए।
शहर में नई सरकार बनने के बाद जोरशोर से पशुओं को नंदीशाला भेजने का काम शुरू हुआ था, लेकिन बारिश में नंदीशाला में हुए चारे के संकट ने इस काम को भी रोक दिया। यहां शेड लीक होने के कारण तूड़ा खराब हो गया, जिससे समिति ने प्रशासन से कुछ दिनों की मोहलत मांगी है।
नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि नंदीशाला में पशुओं को भेजने के काम में बारिश के कारण दिक्कत आई है। डीसी से मिलकर समस्या पर विचार किया है। नई गोशाला बनाने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। यहां रखे जाने वाले पशुओं के लिए सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर चारे का प्रबंध किया जाएगा। इसके बाद ही समस्या समाधान हो पाएगा। इसके लिए शहरवासियों के सहयोग की आवश्यकता है।

गोरक्षा दल की टीम संभाल रही घायल गायों को
नगर परिषद के बजाय गोरक्षा दल की टीम गायों की संभाल रही है। लोगों के साथ वाहनों की चपेट में आने से गोवंश भी चोटिल हो रहे हैं। गोरक्षा दल की टीम की ओर से चंदाना गेट पर एक गो चिकित्सालय भी खोला है, जिसमें इन गोवंशों का उपचार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed