फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Despite spending 40 lakhs, Sushil of Kaithal returned home from USA

Kaithal: 40 लाख खर्च करने के बावजूद सुशील खाली हाथ लाैटा घर, कबड्डी का बेहतरीन खिलाड़ी रहा है

Mon, 17 Feb 2025 10:31 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Feb 2025 10:31 AM IST
सार

सुशील कबड्डी का बेहतरीन खिलाड़ी रहा है। कुशल प्रदर्शन करते हुए युवा ने खेल मेडलों से प्रदेश की झोली भरते हुए देश में इलाके का नाम रोशन किया। रोजगार न होने के कारण परिवार ने उसे बाहर भेजा था।

विज्ञापन
Despite spending 40 lakhs, Sushil of Kaithal returned home from USA
सुशील - फोटो : संवाद

विस्तार

कैथल के मटौर के 18 वर्षीय सुशील की अमेरिका से घर वापसी हुई है। छह माह पहले ही किसान परिवार का बेटा सुशील रोजगार के लिए विदेश गया था। इसके लिए परिवार ने अपनी सारी डेढ़ एकड़ खेती भूमि बेची थी। 40 से 50 लाख रुपये खर्च करने पर भी अब युवा को खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा है। इससे घर में मायूसी है। 
विज्ञापन




सुशील के चाचा कृष्ण ने बताया कि उनका भतीजा कबड्डी का बेहतरीन खिलाड़ी रहा है। कुशल प्रदर्शन करते हुए युवा ने खेल मेडलों से प्रदेश की झोली भरते हुए देश में इलाके का नाम रोशन किया। रोजगार न होने के कारण पिता अजमेर सिंह व माता सुदेश रानी ने बेटे को विदेश भेजने का मन बनाया। उन्हें आस थी कि छोटा बेटा विदेश में काम करेगा और बड़ा बेटा घर में बड़े-बुजुर्गों का सहारा होगा। जैसे ही सुशील को अमेरिका से घर वापिस भेजा गया, सारे सपने बिखर गए। किसान परिवार को बेबसी ने ऐसा घेरा कि वे न तो हंस पा रहे हैं और खुलकर दर्द बयान हो रहा। 
विज्ञापन

खेड़ी लांबा गांव में भी हो रही युवा की वापसी

खेड़ी लांबा गांव में भी 36 वर्षीय रमेश की अमेरिका से घर वापसी से परिवार को झटका लगा है। युवा काफी समय से पहले किसी अन्य देश में रहते हुए रोजी कमा रहा था। बाद उसने अमेरिका की राह पकड़ी। उसे नहीं मालूम था कि अमेरिका से उसे इस तरह विवश होकर आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed