{"_id":"68ed5e897b3fc89fe80b5414","slug":"deputy-pradhan-election-will-be-held-through-evm-in-kalayat-kaithal-news-c-245-1-kht1005-139315-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत में ईवीएम से होगा उप प्रधान चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत में ईवीएम से होगा उप प्रधान चुनाव
Tue, 14 Oct 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
13kht_28_कलायत में जन प्रतिनिधियों से बैठक करते एसडीएम अजय हुड्डा
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कलायत में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से उप प्रधान का चुनाव होगा ताकि गड़बड़ी की कोई गुंजाइश न हो। यह बात उप मंडल कार्यालय में सोमवार को एसडीएम अजय हुड्डा ने कही। उन्होंने कहा कि उप प्रधान चुनाव की तारीख घोषित नहीं की गई है लेकिन यह जल्द घोषित की जाएगी।
नगर पालिका उप प्रधान चुनाव के संदर्भ में हुई बैठक में जन प्रतिनिधियों से चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। एसडीएम अजय हुड्डा ने स्पष्ट किया कि उप प्रधान का चुनाव ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के माध्यम से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। ईवीएम के प्रयोग से चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं रहेगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी वार्ड पार्षदों को चुनाव की प्रक्रिया, समय और मतदान स्थल की जानकारी दी।
एसडीएम ने कहा कि चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाएगा। किसी भी प्रकार के दबाव या अनुचित प्रभाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एडीएम अजय हुड्डा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं। चुनाव के दिन सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जाए।