फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Deputy CM Dushyant Chautala on Kaithal tour, retaliated on CM statement

कैथल दौरे पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला: सीएम के बयान पर किया पलटवार, कहां- 100 में से 99 मांगों को मनवा चुके

Fri, 05 May 2023 01:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 05 May 2023 01:07 PM IST
सार

कैथल में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बयान पर कहा कि जजपा के समर्थन से हरियाणा में सरकार चल रही है। जजपा गठबंधन के करार अनुसार 100 में से 99 मांगों को मनवा चुकी और मौका मिलते ही बुजुर्गों की 51 सौ रुपए की पेंशन का सपना भी करवाएंगे।

विज्ञापन
Deputy CM Dushyant Chautala on Kaithal tour, retaliated on CM statement
दुष्यंत चौटाला का कैथल में दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैथल के कलायत विधानसभा के गांव जाखौली में स्थित प्राचीन श्री रसमंगल तीर्थ पर आयोजित बेशाख पूर्णिमा उत्सव में डिप्टी सीए दुष्यंत चौटाला ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में भाजपा और जजपा के बीच गठबंधन बरकरार है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा हरियाणा में भाजपा की सरकार को लेकर दिए गए बयान पर दुष्यंत चौटाला ने खुल कर बोलते हुए कहा कि जजपा के समर्थन से हरियाणा में सरकार चल रही है। 

विज्ञापन


भाजपा और जजपा के नेता फाइनल निर्णय लेंगे
वहीं, उन्होंने कहा कि जजपा गठबंधन के करार अनुसार 100 में से 99 मांगों को मनवा चुकी और मौका मिलते ही बुजुर्गों की 51 सौ रुपए की पेंशन का सपना भी करवाएंगे। उन्होंने कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर भाजपा और जजपा के नेता फाइनल निर्णय करेंगे। इस दौरान उन्होंने प्राचीन तीर्थ के कायाकल्प पर करोड़ों रुपए की धनराशि खर्च करने घोषणा की। 
विज्ञापन


मनरेगा मजदूरों ने भी कहा कि बिना सुने ही चले गए उपमुख्यमंत्री
दो दिन पहले राजौंद में हुई लूटपाट व गोली की घटना से गुस्साएं परिजन उप मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे लेकिन उन्होंने कहा कि सिर्फ एक मिनट से भी कम समय हमें दिया और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed